scriptप्रेमी के साथ फरार हुई महिला, कोतवाली में हुआ पति-पत्नी का आमना-सामना, हालत बिगड़ी | Woman eloped with her lover in Sambhal | Patrika News
सम्भल

प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, कोतवाली में हुआ पति-पत्नी का आमना-सामना, हालत बिगड़ी

Sambhal News: संभल जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर प्रेमी के साथ घर से गई महिला के पति का सामना होने के बाद विवाद हो गया।

सम्भलFeb 05, 2024 / 05:32 pm

Mohd Danish

woman-eloped-with-her-lover-in-sambhal.jpg
Sambhal News Today: बतादें कि सामना होने पर दोनों ने एक दूसरे को जमकर सुनाया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में पता चला कि दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था।
कोतवाली में हुआ आमना-सामना
प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई महिला का जब पति से कोतवाली में सामना हुआ तो विवाद हो गया। इस दौरान पति की हालत बिगड़ गई। उसको सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद महिला को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी। चर्चा रही कि पति-पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।
चंडीगढ़ से महिला को खोज निकाला
इलाज के बाद दंपती की हालत में सुधार हो गया और डॉक्टर्स ने अस्पताल से भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पहली जनवरी को प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने महिला चंडीगढ़ से खोज निकाला और प्रेमी को भी हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, पांच बच्चों को छोड़ गई अकेला, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

भाई बोला दोनों ने पिया कीटनाशक
बहजोई थाना प्रभारी सत्येंद्र पंवार ने बताया कि महिला पहली जनवरी को घर से प्रेमी के साथ गई थी। महिला का जब पति से सामना हुआ तो विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों की तबियत बिगड़ गई थी। इलाज के बाद दोनों की हालत ठीक है। महिला के भाई ने बताया कि उनकी बहन और जीजा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था।

Hindi News/ Sambhal / प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, कोतवाली में हुआ पति-पत्नी का आमना-सामना, हालत बिगड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो