शासन की तमाम सख्ती के बाद भी पुलिस गोकशी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटना सामने आ रही हैं। गांव जनेटा में गुरुवार को पांच गोवंशीय पशुओं के कटे हुए सिर और अन्य अवशेष तालाब में मिले हैं। बजरंगदल कार्यकर्ता दोपहर के समय जनेटा के पूर्वी अड्डे स्थित तालाब चमरडेरिया के पास से गुजरा तो उसे दुर्गंध महसूस हुई।
यूपी के कई शहर 4 दिन रहेंगे धुंध के नाम, जानें अपने शहर का एक्यूआई
पुलिस पर लगाया मिलीभगत का आरोपनजदीक जाकर देखा तो गौवंश का सिर पानी में उतरा रहा था। इस कार्यकर्ता ने नरौली जाकर विश्व हिन्दू परिषद के जिला सेवा प्रमुख राजेश गुप्ता को जानकारी दी। इस पर कार्यकर्ता गांव जनेटा स्थित तालाब पर पहुंच गए। गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दी। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिबंधित पशुओं से भरे वाहनों को बिना जांच के छोड़ दिया जाता है।