scriptशादी के पांच दिन बाद दुल्हन सहारनपुर के एक रेस्टोरेंट से स्कूटी पर फरार | Robber bride absconds on scooter | Patrika News
सहारनपुर

शादी के पांच दिन बाद दुल्हन सहारनपुर के एक रेस्टोरेंट से स्कूटी पर फरार

दुल्हन मेरठ से पति के साथ स्कूटी पर रवाना हुई और सहारनपुर के होटल में अपने साथियों के बुलाकर पति को धमकी देते हुए भगा दिया।

सहारनपुरJun 27, 2024 / 11:21 pm

Shivmani Tyagi

सरधना थाना क्षेत्र में एक लुटेरी दुल्हन गहने और कैश ले गई। शादी के महज पांच दिन बाद दुल्हन घर से नकदी और जेवर लेकर भाग गई। जब दूल्हे के परिजनों ने शादी कराने वाली बिचौलिया से संपर्क किया तो पता चला कि लाल जोड़े में आई दुल्हन कोई साधारण महिला नहीं थी बल्कि एक गिरोह की सदस्य थी। पीड़ित परिवार ने अब दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है
मेरठ के गांव छुर के रहने वाले मांगेराम के बेटे कपिल की शादी उतराखंड के विकास नगर में रहने वाली नेहा के साथ हई थी।लड़का पक्ष के अनुसार लड़की वालों का खर्चा भी उन्होंने ही वहन किया था। पीड़ित ने बताया कि शादी के करीब पांच दिन बाद 14 जून को नवविवाहिता ने कहा कि उसे अपनी सहेली की शादी में जाना है। यह कहकर दुल्हन पति के साथ स्कूटी पर उत्तराखंड के लिए निकल गई। रास्ते में सहारनपुर से पहले दोनों एक रेस्टोरेंट में रुके। पीड़ित ने बताया कि नेहा रास्ते में लगातार अपने जीजा से बात कर रही थी। कुछ देर बाद नेहा का जीजा मोहित, अनुज और कुछ अन्य लोग वहां आ गए। इन लोगों ने कपिल से कहा कि चुप-चाप यहां से चले जाओ वर्ना तुम्हे जान से मार देंगे। यह सुनकर कपिल डर गया और घर पहुंचकर पूरी घटना बताई। परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने घर में जांच की तो करीब दो लाख रुपये कीमत के गहने और पैसा गायब था।
इस घटना के बाद जब इस परिवार ने शादी कराने वाली बिचौलिया अन्नु से बात की तो खुलासा हुआ कि ये एक गिरोह था। दुल्हन नेहा और उसके जीजा के कुछ आपत्तिजनक फोटो भी इस परिवार को मिले हैं। इसके बाद पूरा परिवार पुलिस थाने पहुंचा लेकिन पुलिस ने मामला सहारनपुर का बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिवार एसएसपी से मिला। अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

Hindi News/ Saharanpur / शादी के पांच दिन बाद दुल्हन सहारनपुर के एक रेस्टोरेंट से स्कूटी पर फरार

ट्रेंडिंग वीडियो