2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Liquor : सहारनपुर में शराब के ठेके पर धरना देकर बैठी महिलाएं, जानिए पूरा मामला

Liquor : महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर ठेका बंद नहीं हुआ तो इस बार धरना तब तक चलेगा जब तक सारी बोतलें उठकर शटर बंद नहीं हो जाता।

less than 1 minute read
Google source verification
Saharanpur

ठेके के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं

Liquor : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक शराब के ठेके खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। सुबह होते ही महिलाएं नाश्ता बनाने के बाद सीधे इस ठेके पर पहुंची और धरना देकर बैठ गई। महिलाएं ठेके का विरोध कर रही हैं। इनका कहना है कि पास में ही स्कूल है इससे काफी परेशानी होती है।

जानिए महिलाओं को क्या है एतराज

धरना दे रही महिलाओं ने ठेके का विरोध करते हुए कहा है कि ठेके की वजह से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। दिनभर ठेके के पास नशे में लोग मडंराते रहते हैं। विरोध प्रदर्शन के बाद महिलाएं जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देते हुए ठेका बंद कराए जाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि दिल्ली रोड स्थित इस ठेके की वजह से महिलाओं और बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेके से कुछ ही दूरी पर स्कूल है। सुबह और दोपहर के समय बच्चियां स्कूल जाती हैं। कई बार घर में पुरुष नहीं होते तो मां बच्चों को स्कूल लेने पहुंचती हैं। ऐसे में महिलाओं और बच्चियों को शराब के नशे में झूमने वाले लोगों से असुरक्षा का भाव बना रहता है। महिलाओं ने बताया कि शराब पीकर लोग ठेके के इधर-उधर घूमते रहते हैं। इससे वह खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। महिलाओं ने कहा है की अगर ठेका नहीं हटा तो वह धरने पर बैठ जाएंगी और इस बार उनका धरना तब तक चलेगा जब तक ठेका बंद नहीं हो जाता।

यह भी पढ़ें : इंडोनेशिया में हनीमून मनाने वाली दुल्हन का धरना खत्म, 50 घंटे बाद खुले ससुराल के दरवाजे

Story Loader