
इस दिग्गज मुस्लिम नेता को इस बार भी मिली करारी हार, समर्थकों में छाई मायूसी
सहारनपुर. उत्तर प्रदेश के प्रथम लोकसभा सीट सहारनपुर पर कांग्रेस प्रत्याशी और राहुल गांधी के खास सिपहसालार इमरान मसूद इस बार भी अपनी लाज नहीं बचा पाए। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद शाम 4.45 बजे तक 194038 के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां से गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान 491912 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, भाजपा के वर्तमान सांसद और प्रत्याशी 437663 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इमरान मसूद की यह हालत तब है, जब खुद प्रियंका गांधी उनके लिए रोड शो करने आई थी। इस समय वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े मुस्लिम चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं।
अभी तक की मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान सुबह शाम 4.50 बजे तक 491912 मतों के साथ सबसे आगे हैं, जबकि, 437663 मतों के साथ भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा दूसरे स्थान पर और 194038 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अभी तक इमरान मसूद सहारनपुर में के एक मात्र मुस्लिम चेहरा के तौर स्थापित थे। लेकिन, अब हाजी फजलुर्रहमान अगर जीत जाते हैं तो इमराम इलाके एक छत्र मुस्लिम नेता नहीं रह पाएंगे। उन्हें अब फजलुर्रहमान की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सहारनपुर में अब अमरान मसूद का मुस्लिमों पर एक छत्र राज नहीं रहने वाला है। अब उन्हें अपने समुदाय में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ेंः शिवपाल के लिए चुनाव परिणाम लेकर आया बुरी खबर, राजनीतिक भविष्य पर भी उठने लगे सवाल
गौरतलब है कि इमरान मसूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। उनके चुनाव प्रचार के लिए खुद प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में रोड-शो किया था। इसके साथ ही सहारनपुर मेंं सक्रिय इमरान समूद के संबंध भीम आर्मी के मुखिया से भी अच्छे बताए जा रहे हैं। इससे यह उम्मीद जताई जा रही थी कि इमरान मसूद को दलित वोट भी मिल सकते हैं। गौरतलब है कि सहारनपुर से गठबंधन की ओर से बसपा के टिकट पर हाजी फजलुर्रहमान, कांग्रेस से इमरान मसूद और भाजपा से वर्तमान सांसद राघव लखनपाल शर्मा मैदान में हैं।
Published on:
23 May 2019 05:02 pm

बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
