5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनपद अध्यक्ष ने मसूर की बोरियों की कराई तौल, वजन निकला 52 किलो

कार्रवाई करने एसडीएम को दी सूचना, लाखों रुपए का हो रहा भ्रष्टाचार, अधिकारी नहीं लगा पा रहे रोक

less than 1 minute read
Google source verification
The district president got the lentil sacks weighed, the weight came out to be 52 kg

निरीक्षण के दौरान चर्चा करती हुईं जनपद अध्यक्ष

बीना. समर्थन मूल्य केन्द्रों पर अनियमितताएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। गुरुवार को जनपद अध्यक्ष ऊषा राय ने बिहरना वेयरहाउस पर संचालित केन्द्रों का निरीक्षण किया।
वह किर्रावदा समिति पर पहुंची, जहां मसूर की तौल की जा रही थी। इस दौरान 300 और 400 ग्राम ज्यादा उपज तौली जा रही थी। जनपद अध्यक्ष ने ज्यादा तौल का कारण पूछा, तो समिति वालों का कहना था कि नमी के कारण ज्यादा उपज ले रहे हैं। इसके बाद उन्होंने एक दिन पहले तौलकर रखी हुई बोरियों की तौल कराई, तो वह बोरियां 52 किलोग्राम की निकलीं। बोरियों में ज्यादा उपज तौले जाने की शिकायत एसडीएम से की और जांच करने के लिए कहा है। इस दौरान सीइओ एसएल कुरेले, अजय चौबे मौजूद थे।

किसानों ने किया विरोध
दो किलो तक उपज ज्यादा तौले जाने की बात सामने आने पर किसानों ने विरोध जताया और कहा कि तौल कांटा मायनस में होने के बाद भी तौल चलती है। कांटे में खराबी होने की बात कहने के बाद भी तौल करने वालों ने ध्यान नहीं दिया।

रुपए लेने की आ रहीं शिकायतें
रुपए लेकर तौल करने शिकायतें भी थम नहीं रही हैं। गुरुवार को पुरैना समिति पर भी एक किसान ने तौल के बदले 2400 रुपए पल्लेदारी के लेने का आरोप लगाया है।