2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब तुलाई केन्द्रों पर दलाल किसानों से कमीशन लेकर कर रहे तुलाई

मसूर की तौल में सबसे ज्यादा हो रही गड़बड़ी, तहसीलदार ने कहा, शिकायत करें किसान तो करेंगे कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
Sir, brokers are weighing the weighing centers by taking commission from the farmers

तहसीलदार से शिकायत करते हुए

बीना. समर्थन मूल्य केन्द्रों पर किसानों से दलाल कमीशन लेकर अनाज की तुलाई कर रहे हैं, लगातार शिकायतों के बाद भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बिहरना में पिपरासर समर्थन मूल्य केन्द्र पर तीन दिन से तुलाई बंद थी, मंगलवार को किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और तुलाई केन्द्र को फिर से चालू कराया। वहीं, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे और व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। दरअसल लगातार इस प्रकार की शिकायतें मिल रहीं हैं कि समर्थन मूल्य केन्द्रों पर किसानों से प्रति क्विंटल सौ रुपए तक वसूल किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत लेकर किसान तहसील पहुंचे और नारेबाजी करते हुए दलालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया गया है कि समर्थन मूल्य पर मसूर की खरीदी नहीं की जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। वहीं, जिन खरीदी केन्द्रों पर गेहूं की खरीदी की जा रही है, वहां पर कुछ जनप्रतिनिधियों के दलाल सक्रिय हैं, जो कि हर किसान से प्रति क्विंटल 100 रुपए तक कमीशन वसूल कर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में यह कमीशन का खेल चल रहा है, लेकिन अभी तक किसी पर भी कार्रवाई नहीं की गई है। दलाल किसानों से रुपए लिए बगैर तुलाई नहीं करने दे रहे हैं, जिसमें सीधे-साधे किसानों के साथ सीधे तौर पर लूट की जा रही है। लोगों ने कहा कि बीना में पहली बार ऐसा हो रहा है कि तुलाई केन्द्रों पर किसानों से रुपए लेकर अनाज तौला जा रहा हो। तहसीलदार अंबर पंथी ने कहा कि यदि किसानों से कोई कमीशन मांग रहा है, तो वह नाम के साथ उसकी शिकायत करें उसपर तुरंत कार्रवाई करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अनुराग ठाकुर, शिवम ठाकुर, धीरज सिंह लोधी, संतोष सिंह, अजब सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Story Loader