
exilance
सागर. एक्सीलेंस गल्र्स कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रात्यायन परिषद यानी नैक की 3 सदस्यीय टीम निरीक्षण करने के लिए पहुंची। टीम में नागपुर से आए चेयरपर्सन मोहन काशीकर, मेंबर कॉर्डिनेटर कनिका शर्मा (उदयपुर ) और जॉर्जी एआई (केरल) से शामिल हैं। तीन सदस्यों की टीम बुधवार को भी कॉलेज का निरीक्षण करेगी। पहले दिन सबसे पहले पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देखा। कॉलेज प्रबंधन ने कहा- हमारे कॉलेज का उन्नयन हो चुका है। यहां पठन-पाठन से लेकर खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, छात्रवृत्ति वितरण आदि का काम पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाता है। नैक की टीम ने विभिन्न विभागों की विजिट की। इस दौरान टीम ने डांस, योग और इंग्लिश लैब की तारीफ की।टीम ने गल्र्स कॉलेज के नए आरटीओ के पास स्थित कैंपस का निरीक्षण भी किया। टीम के लिए इस कैंपस का वातावरण अच्छा लगा। टीम को कैंटीन में ही लंच कराया गया। जनभागेदारी के सदस्यों के साथ लंच किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि यह मैस छात्राओं की जमा होने वाली फीस पर मिलने वाली ब्याज राशि से ही चलती है। कोऑपरेटिव मोड में कैंटीन के संचालन को नैक टीम ने सराहा।
छात्राओं और अभिभावकों से की बात
इस दौरान पीयर टीम के सदस्यों ने कॉलेज में मौजूद छात्राओं से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अभिभावकों से भी चर्चा की। प्रमुख रूप से टीम के सदस्यों ने कॉलेज में पठन-पाठन की सुविधा, कॉलेज का पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल का मैदान, मौजूद खेल सुविधाएं, कैंटीन, योग विभाग और जिम आदि का बारीकी से जांच की। टीम ने कॉलेज में मौजूद विषयवार शिक्षकों की संख्या तथा वर्गवार नामांकित छात्राओं के संख्या की भी जानकारी ली गई।
ए ग्रेट से मिलेगी ग्रांट
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी ने बताया कि टीम के सदस्यों ने कॉलेज के सभी शिक्षक और कर्मचारी की तारीफ की। डॉ. तिवारी ने बताया कि टीम के आने पहले पूरा कॉलेज का स्टॉफ मेहनत कर रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के लिए फिर से ए ग्रेट भी मिलेगा तो ग्रांट मिलने की संभावना है। वहीं ए प्लस ग्रेट का यदि दर्जा मिलता है तो कॉलेज को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा मिल सकता है।
Published on:
04 Dec 2024 12:33 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
