scriptमंदिरों में मनाई जलझूलनी एकादशी | Jaljhulani Ekadashi celebrated in temples | Patrika News
सागर

मंदिरों में मनाई जलझूलनी एकादशी

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की जलझूलनी एकादशी शनिवार को मंदिरों में मनाई गई। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान का अभिषेक पूजन कर विशेष अनुष्ठान किए गए।

सागरSep 15, 2024 / 05:34 pm

Rizwan ansari

जलझूलनी एकादशी पर द्वारिकाधीश मंदिर मंे विशेष श्रंृगार

जलझूलनी एकादशी पर द्वारिकाधीश मंदिर मंे विशेष श्रंृगार

मंदिरों में हुआ भगवान का विशेष श्रृंगार

सागर. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की जलझूलनी एकादशी शनिवार को मंदिरों में मनाई गई। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान का अभिषेक पूजन कर विशेष अनुष्ठान किए गए। इस मौके पर देव लक्ष्मी नारायण मंदिर, देव बांके राघवजी मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, गेड़ाजी मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, मकरोनिया राम दरबार, काकागंज राम दरबार, पहलवान बब्बा मंदिर एवं देव धनेश्वर मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान के वस्त्र बदले गए। नए वस्त्रों से भगवान का श्रृंगार हुआ। द्वारिकाधीश मंदिर में शाम को महिला मंडल रामायण का पाठ किया। साबूदाने की खीर का भोग लगाकर प्रसादी के रूप में वितरित की गई। मकरोनिया राम दरबार में पंडित केशव महाराज द्वारा एकादशी की कथा सुनाकर महाआरती की।

Hindi News/ Sagar / मंदिरों में मनाई जलझूलनी एकादशी

ट्रेंडिंग वीडियो