scriptगयाजी में पिंडदान के लिए तीर्थ यात्रियों को संतों ने किया रवाना | dharam karam | Patrika News
सागर

गयाजी में पिंडदान के लिए तीर्थ यात्रियों को संतों ने किया रवाना

संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण कर गणेशजी का पूजन कर टिकट देकर एवं 500 रुपए की सहयोग राशि देकर रवाना किया गया।

सागरSep 15, 2024 / 05:44 pm

Rizwan ansari

गया में पिंडदान के लिए तीर्थ यात्रियों को संतों ने किया रवाना

गया में पिंडदान के लिए तीर्थ यात्रियों को संतों ने किया रवाना

रामसरोज समूह ने शनिवार को पिता एवं माताजी की स्मृति में तीर्थ यात्रियों को गयाजी के लिए रवाना किया।

सागर. रामसरोज समूह ने शनिवार को पिता एवं माताजी की स्मृति में तीर्थ यात्रियों को गयाजी के लिए रवाना किया। ब्रह्मेश्वर धाम के पीठाधीश्वर लवलेश महाराज, पंडित विपिन बिहारी, महंत केशवगिरी महाराज, मां पीतांबरा शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर पं. चंद्रभूषण प्यासी महाराज, भूतेश्वर मंदिर के पं. चतुर्भुज पांडे सहित अन्य संतों की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण कर गणेशजी का पूजन कर टिकट देकर एवं 500 रुपए की सहयोग राशि देकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्मेश्वर धाम के संत लवलेश महाराज ने कहा कि रामसरोज समूह सागर नगर का गौरव है। रामसरोज समूह जो कार्य कर रहा है वह अविश्वसनीय है। अर्थ तो सभी के पास होता है, लेकिन उसका उपयोग परोपकारी कार्यों में और समाज सेवा में करना हर कोई नहीं जानता परंतु रामसरोज समूह जो परोपकार से जुड़े कार्य कर रहा है, उसके लिए मैं समूह के सभी सदस्यों के लिए शुभकामनाएं देता हूं। स्वयं तीर्थ करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। समाजसेवी संजीव केसरवानी ने कहा कि माता एवं पिता के स्मृति में रामसरोज समूह का यह संकल्प जारी रहेगा। शैलेश केसरवानी ने कहा कि पिछले दो वर्ष से लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। संचालन अरविंद जैन ने किया। इस अवसर पर बबीता केसरवानी, गीता केसरवानी, श्वेता केशरवानी, रविंद्र केसरवानी, नवीन केसरवानी, राहुल केसरवानी, अंशुल परिहार, संदीप सोनी, साकेत शर्मा पं संदीप मिश्रा, विदेश पाठक शास्त्री, डॉ. अनिल तिवारी, संध्या भार्गव, सुषमा यादव,नेहा शारदा कोरी अभिषेक गौर विष्णु साहू, अब्बी साहू, अनिल केसरवानी सहित बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री जन उपस्थित रहे।

Hindi News/ Sagar / गयाजी में पिंडदान के लिए तीर्थ यात्रियों को संतों ने किया रवाना

ट्रेंडिंग वीडियो