16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा, रथ पर सवार थी भगवान हनुमान की प्रतिमा

धूमधाम से मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव, सुबह से देर रात तक लगी रही मंदिरों पर कतार

less than 1 minute read
Google source verification
A grand procession was taken out in the city, the idol of Lord Hanuman was riding on a chariot

रथ पर विराजित भगवान हनुमान की प्रतिमा

बीना. हनुमान प्रकटोत्सव शनिवार को भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में कतार लगी रही। शहर में धार्मिक आयोजन, भंडारे हुए और शाम को राम वार्ड स्थित श्रीराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर बड़ी बजरिया, महावीर चौक, कच्चा रोड, सर्वोदय चौराहा, गांधी चौराहा होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई, जहां प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में हनुमान जी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया था और श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए रथ खींचते हुए चल रहे थे। पालकी में राम दरबार विराजित किया गया था। साथ ही आकर्षक झांकियां भी सजाई गई थीं। भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने पूजा-अर्चना की और फल, जूस, पानी आदि सामग्री वितरित कर स्वागत किया। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

सुबह चार बजे से पहुंचने लगे थे श्रद्धालु
नगर के सभी हनुमान मंदिरों पर सुबह 4 बजे से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचने लगे थे और देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। मंदिरों में भगवान का विशेष पूजन हुआ और महाआरती की गई। कटरा स्वामी मंदिर, पीतांबरा शक्ति पीठ और गुलौआ मंदिर सहित अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुंदरकांड, हनुमान चलीसा पाठ का भी सामूहिक आयोजन किया गया। इसके अलावा घरों में भी लोगों ने धार्मिक आयोजन किए। महादेव मंदिर परिसर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सुबह आरती के बाद भोग लगाया और अन्य आयोजन हुए।