scriptनवरात्रि से पहले यहां हुआ देवी मां की प्रतिमा का बड़ा अपमान, मचा हड़कंप | mp news Before Navratri big insult of devi maa, causing commotion | Patrika News
रीवा

नवरात्रि से पहले यहां हुआ देवी मां की प्रतिमा का बड़ा अपमान, मचा हड़कंप

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में नवरात्रि से पहले देवी की प्रतिमा पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रीवाOct 02, 2024 / 06:58 pm

Himanshu Singh

rewa news
MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में नवरात्रि (Navratri 2024) के पहले देवी की प्रतिमा पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इसको लेकर लोगों आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर बैठे हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन लोग इससे संतुष्ट नहीं है।

क्या है पूरा मामला


यह पूरा मामला महेबा गांव का बताया जा रहा है। यहां पर स्थित देवी की प्रतिमा चबूतरे पर विराजमान हैं। जिसकी लोग रोजाना पूजा करते थे। इस प्रतिमा पर गांव के ही हिंचलाल साकेत ने पेशाब कर दिया। आरोपी की इस हरकत को गांव की ही एक महिला ने देख लिया। आरोपी ने मूर्ति पर पेशाब करने के बाद प्रतिमा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

महिला ने ग्रामीणों को दी सूचना


महिला ने इस बात की जानकारी जैसे ही गांव वालों को दी पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोशित हो गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना मिलते की मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन इससे स्थानीय लोग अंसतुष्ट नजर आए।

एसडीएम ने दी समझाइश


बुधवार को एसडीएम संजय जैन सहित नईगढ़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद लोग धरना प्रदर्शन खत्म करने पर राजी हो गए।

मूर्ति को शुद्ध करने के लिए नदी में डाला


ग्रामीणों ने मूर्ति को शुद्ध करने के लिए नदी में डाला। फिर 20 घंटे बाद निकालकर उसे स्थापित किया। मूर्ति को चबूतरे में दोबारा स्थापित कर दिया गया है।

Hindi News / Rewa / नवरात्रि से पहले यहां हुआ देवी मां की प्रतिमा का बड़ा अपमान, मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो