scriptहद से ज्यादा रोमांटिक होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, लाइफ में इन्हें कई दफा हो जाता है प्यार | these birth date people are most romantic they are fall in love easily | Patrika News
धर्म

हद से ज्यादा रोमांटिक होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, लाइफ में इन्हें कई दफा हो जाता है प्यार

Numerology: इस मूलांक के लोग हद से ज्यादा रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इनके लिए इनकी लव लाइफ किसी भी चीज से बढ़कर होती है। ये जिस पर अपना दिल हार जाते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। इनका स्वभाव काफी चंचल होता है।

Jan 30, 2022 / 03:43 pm

Laveena Sharma

numerology.jpg

हद से ज्यादा रोमांटिक होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, लाइफ में इन्हें कई दफा हो जाता है प्यार

ज्योतिष में शुक्र को सौन्दर्य और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है। मूलांक 6 वालों पर इस ग्रह का प्रभाव रहता है। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इनके दिल में काफी प्रेम भरा होता है। इन्हें संगीत में गहरी रुचि होती है। इनके अंदर दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने की बेहतरीन क्षमता होती है। ये हद से ज्यादा रोमांटिक माने जाते हैं।

मूलांक 6 वाले लड़के हद से ज्यादा रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इनके लिए इनकी लव लाइफ किसी भी चीज से बढ़कर होती है। ये जिस पर अपना दिल हार जाते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। इनका स्वभाव काफी चंचल होता है। ये दूसरों से फ्लर्ट करने में माहिर माने जाते हैं। इनके अक्सर एक से ज्यादा रिलेशन बनने के आसार रहते हैं। सुंदरता इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। ये अपनी बातों से किसी का भी जीत सकते हैं।

इन्हें हमेशा बन ठनकर रहना पसंद होता है। इन्हें साफ-सफाई से काफी प्यार होता है। ये सुंदर-सुंदर कपड़े पहनने के शौकीन होते हैं। इनके अंदर बेस्ट लव पार्टनर बनने के सारे गुण होते हैं। ये जिसके साथ रिलेशनशिप में होते हैं उसे खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये अपने पार्टनर की हर जरूरतों का पूरा ख्याल रखते हैं और अधिक से अधिक समय उनके साथ बिताना पसंद करते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखद रहता है।

इस मूलांक के लोगों की लव लाइफ तनाव भरी रहती है क्योंकि ये बिना सोचे समझे रिलेशनशिप में आ जाते हैं और बाद में पछताते हैं। ये कभी ना नहीं कह पाते। हालांकि इनकी आर्थिक लाइफ काफी अच्छी रहती है। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। ये मेहनत करके अच्छा धन कमाने में सफल रहते हैं। ये अच्छे निवेशक भी होते हैं।

यह भी पढ़ें

फरवरी में इन 4 राशि वालों को मिल सकता है अपना लवमेट, रोमांस से भरपूर रहेगा ये महीना

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion News / हद से ज्यादा रोमांटिक होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, लाइफ में इन्हें कई दफा हो जाता है प्यार

ट्रेंडिंग वीडियो