scriptइन बर्थ डेट वाली लड़कियां अपने पार्टनर को करती हैं डॉमिनेट, पति की चमका देती हैं किस्मत | Patrika News
धर्म

इन बर्थ डेट वाली लड़कियां अपने पार्टनर को करती हैं डॉमिनेट, पति की चमका देती हैं किस्मत

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में नजर आ चुकीं शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी इसी मूलांक की हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी का बर्थडे 2 फरवरी को आता है।

Feb 02, 2022 / 11:27 am

Laveena Sharma

numerology.jpg

इन बर्थ डेट वाली लड़कियां अपने पार्टनर को करती हैं डॉमिनेट

Numerology: ज्योतिष अनुसार जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है उनका नेचर काफी डॉमिनेटिंग माना जाता है। ये हर जगह अपनी चलाना पसंद करती हैं। ये अपने पार्टनर को बेहद प्यार करती हैं। ये ऊपर से कठोर दिखाई देती हैं लेकिन अंदर से उतनी ही नरम दिल होती हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभालशाली होता है। ये जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। बता दें बिग बॉस 15 में नजर आ चुकी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) भी इसी मूलांक की हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 2 होता है।

इस मूलांक की लड़कियां अच्छी पत्नी और अच्छी बहू साबित होती हैं। ये अपने घर-परिवार को साथ लेकर चलती हैं। ये रिश्ते निभाने में नंबर 1 पर आती हैं। ये अपने संबंधों को काफी अहमियत देती हैं। अपने लोगों को खुश रखने में ये कोई कसर नहीं छोड़ती। ये कभी हार नहीं मानती और जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करती हैं। ज्योतिष अनुसार ऐसी लड़कियां अपने पति के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं। इनकी शादी जिस घर में होती हैं वहां धन दौलत की कोई कमी नहीं रहती।

ये बुद्धिमान होती हैं और इरादों की पक्की होती हैं। ये निर्णय लेने में माहिर होती हैं। ये हर जगह एक लीडर की तरह उभरती हैं। इनकी तरफ कोई भी आसानी से खींचा चला आता है। ये काफी प्रतिभाशाली होती हैं। इनकी पर्सनालिटी दमदार और रोबदार होती है। इन्हें कोई भी बात बहुत जल्दी बुरी लग जाती है और ये तुरंत उसे दिल से लगा लेती हैं। ये बहुत ही इमोशनल होती हैं और अपने लोगों को लेकर पजेसिव मानी जाती हैं।

इनसें किसी का भी दुख देखा नहीं जाता। ये जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में होता है। इन्हें किसी के भी आगे झुकना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। फिर चाहे वो इनका लव पार्टनर ही क्यों न हो। ये अपनी गलती जल्दी से स्वीकार नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें

इन 4 नाम के लड़के-लड़कियों पर धन के देवता कुबेर रहते हैं मेहरबान, खूब कमाते हैं पैसा

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion News / इन बर्थ डेट वाली लड़कियां अपने पार्टनर को करती हैं डॉमिनेट, पति की चमका देती हैं किस्मत

ट्रेंडिंग वीडियो