scriptShardiya Navratri 2022 Day 3: आज होगी मां चंद्रघंटा की आराधना, देवी की कृपा पाने के लिए इस मंत्र और विधि से करें पूजा | Shardiya Navratri 2022 Day 3: maa chandraghanta puja vidhi, mantra and bhog | Patrika News
धर्म

Shardiya Navratri 2022 Day 3: आज होगी मां चंद्रघंटा की आराधना, देवी की कृपा पाने के लिए इस मंत्र और विधि से करें पूजा

Maa Chandraghanta Puja Vidhi And Mantra: आज 28 सितंबर 2022 को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मा चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि मां चंद्रघंटा के विधिवत पूजन से जीवन में सभी ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। तो आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और मंत्र के बारे में…

Sep 28, 2022 / 11:56 am

Tanya Paliwal

navratri ke teesre din ka bhog, navratri ke teesre din ka mantra, goddess chandraghanta mantra, maa chandraghanta puja vidhi, मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करें, नवरात्रि तीसरा दिन, शारदीय नवरात्रि 2022,

Shardiya Navratri 2022 Day 3: आज होगी मां चंद्रघंटा की आराधना, देवी की कृपा पाने के लिए इस मंत्र और विधि से करें पूजा

Navratri Third Day, Maa Chandraghanta Puja Vidhi, Mantra And Bhog: शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा देवी की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के समान अर्धचंद्र और दसों भुजाओं में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र विराजित हैं। इनकी उपासना से ग्रहों के शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है तथा साथ ही मनुष्य में साहस तथा वीरता के गुणों का वास होता है। तो आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए किस विधि से पूजा करनी चाहिए…

माता चंद्रघंटा की पूजा विधि
नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा का ध्यान करें। पूजन के दौरान माता रानी को सिंदूर, अक्षत, फूल, धूप, गंध आदि अर्पित करें। ‘उं देवी चंद्रघंटायै नम:’ मंत्र का जाप करते हुए देवी का ध्यान करें। इसके बाद दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ अवश्य करें। फिर दीपक जलाकर मां की आरती करें।

मां चंद्रघंटा का भोग
मां चंद्रघंटा की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं माता रानी को प्रसन्न करने के लिए दूध से बनी हुई चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें – Navratri Day 3 Katha: आज होगी चंद्रघंटा मां की उपासना, पूजन के बाद अवश्य पढ़ें देवी की यह कथा

Hindi News / Astrology and Spirituality / Religion News / Shardiya Navratri 2022 Day 3: आज होगी मां चंद्रघंटा की आराधना, देवी की कृपा पाने के लिए इस मंत्र और विधि से करें पूजा

ट्रेंडिंग वीडियो