scriptबेहद बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं इस राशि के लोग, भारत के ये दो पॉलिटीशियन भी हैं इसी राशि के जातक | PM Narendra Modi And Congress Priyanka Gandhi News Know Both zodiac | Patrika News
धर्म

बेहद बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं इस राशि के लोग, भारत के ये दो पॉलिटीशियन भी हैं इसी राशि के जातक

ये राशि प्रभावशाली व्यक्तित्व को दर्शाती है। भारत के वर्तमान दो लोकप्रिय राजनेता भी इसी राशि के जातक हैं। जानिए कैसे होते हैं इस राशि के लोग।

Feb 08, 2022 / 02:14 pm

Laveena Sharma

priyanka_gandhi_and_narendra_modi_zodiac.jpg

बेहद बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं इस राशि के लोग

ज्योतिष अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। ये राशियां हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन । इन्हीं में से किसी न किसी एक राशि में हर व्यक्ति का जन्म होता है। कहते हैं राशियों का हमारे जीवन और व्यक्तित्व से गहरा नाता होता है। हर राशि की अपनी खूबियां और कमियां होती हैं। यहां हम बात करेंगे मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक के बारे में। ये राशि प्रभावशाली व्यक्तित्व को दर्शाती है। भारत के दो लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi Vadra) भी इसी राशि के जातक हैं। जानिए कैसे होते हैं इस राशि के लोग।

इस राशि के जातक बेहद तेज दिमाग के और मेहनती होते हैं। इनका व्यक्तित्‍व काफी प्रभावशाली होता है। इन्हें अपने आप पर काफी नियंत्रण होता है। इनके मन में कब क्या चल रहा है सामने वाले जल्दी से समझ नहीं पाते। ये जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इस राशि के लोग काफी साहसी और हिम्‍मतवाले माने जाते हैं। ये दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और संकल्पवान होते हैं। ये जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों का डटकर सामना करते हैं और अंत में उस पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहते हैं।

ये मजबूत इरादों वाले माने जाते हैं। समाज में इनकी अलग ही पहचान होती है। ये अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित कर देते हैं। ये अपनी गलती को स्वीकार करते हैं। इनका गुस्सा काफी तेज होता है। ये जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। ये किसी के भी मन की बात तुरंत समझ लेते हैं। दूरदर्शी होते हैं। भविष्य में होने वाली घटनाओं की पहले ही इन्हें जानकारी हो जाती है। इनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर कमाल का होता है।

इस राशि के लोग जो भी काम करते हैं उसमें ये एक दम कुशल होते हैं। ये अपने ध्यान को एक जगह केंद्रित करने में सक्षम होते हैं। दूसरे इनके बारे में क्या सोचते हैं ये इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते। ये अपने काम से काम रखने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। ये अपनी जंदगी अपने हिसाब से जीते हैं। इनके अंदर दया की भावना काफी मात्रा में होती है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

यह भी पढ़ें

फरवरी में 5 ग्रहों का मकर राशि में अनोखा महासंयोग, 3 राशि वालों की पलट जाएगी किस्मत

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion News / बेहद बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं इस राशि के लोग, भारत के ये दो पॉलिटीशियन भी हैं इसी राशि के जातक

ट्रेंडिंग वीडियो