scriptऊंचा भाग्य लेकर जन्मी होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पिता के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली | Patrika News
धर्म

ऊंचा भाग्य लेकर जन्मी होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पिता के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये जहां रहती हैं वहां खुशहाली आ जाती है।

Feb 09, 2022 / 12:34 pm

Laveena Sharma

numerology.jpg

ऊंचा भाग्य लेकर जन्मी होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पिता के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली

Birth Date Astrology: हर व्यक्ति की जन्म तारीख उसके लिए खास होती है। अधिकतर लोग तो अपनी बर्थ डेट के नंबर को अपने लिए लकी भी मानते हैं। अंक ज्योतिष अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 3 के बारे में। जिन लड़कियों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक की लड़कियों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये अपने व्यवहार से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। पिता के लिए ये भाग्यशाली मानी जाती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये जहां रहती हैं वहां खुशहाली आ जाती है। ये जिस घर में जन्म लेती हैं वहां धन-दौलत की कभी दिक्कत नहीं होती। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। कार्यक्षेत्र में इनका प्रदर्शन काफी शानदार रहता है। ये अपने कार्यों से सभी को प्रभावित कर देती हैं। ये शुरू से ही अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखती हैं और ये इस काम में सफल भी होती हैं।

ये काफी सोशल होती हैं। इनके दोस्त भी काफी बनते हैं। कार्यस्थल पर ये उच्चे पद पर कार्यरत होती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इन्हें लाइफ में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। समाज कल्याण के लिए ये काफी कुछ करती हैं। इस मूलांक की लड़कियां काफी स्वाभिमानी भी होती हैं। ये जो करती हैं अपने दम पर करती हैं। इन्हें किसी का सहयोग लेना पसंद नहीं होता। ये आत्मनिर्भर होती हैं।

इस मूलांक की लड़कियां खुद के लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने पिता के लिए भी लकी मानी जाती हैं। ये जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता हासिल करती हैं। इनका जीवन संघर्षशील होता है लेकिन ये संघर्ष करने से कभी घबराती नहीं हैं। ये जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं और लड़कर उन पर विजय भी प्राप्त कर लेती हैं।

यह भी पढ़ें

ज्योतिष: ससुराल वालों की किस्मत चमका देती हैं इन अक्षर के नाम वाली लड़कियां, होती हैं बहुत गुणी

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion News / ऊंचा भाग्य लेकर जन्मी होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, पिता के लिए होती हैं बेहद भाग्यशाली

ट्रेंडिंग वीडियो