29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monday Remedies: भगवान शिव की सोमवार को कृपा पाने के लिए करने होंगे ये आसान काम

Shiv Puja on Monday: भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देव हैं जो तुरंत प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सोमवार महादेव का प्रिय दिन है, ऐसे में इस दिन उनकी कृपा पाने के लिए कुछ सामान्य उपायों को अपनाया जाता है।

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 05, 2022

lord_shiv_blessing.gif

Lord Shiv Puja Tips: सनातन हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे में आदिपंच देवों व त्रिदेवों में से एक प्रमुख देव भगवान शिव का दिन सोमवार को माना जाता है, ऐसे में इस दिन इनकी पूजा विशेष मानी जाती है। माना जाता है कि सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा और व्रत आदि करने से भक्तों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव अत्यंत भोले होने के साथ ही दयालु और कृपालु भी हैं। इसके चलते थोड़े से जल से ही प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान कर देते हैं। ऐसे में माना जाता है कि यदि महादेव की कृपा पाने और मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाए, तो वे जल्द ही प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

सोमवार का दिन ज्योतिष शास्त्र में भी बेहद खास माना गया है। इसके अनुसार सोमवार को यदि चंद खास उपाय कर लिए जाएं, तो भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों के सभी दुखों को दूर कर देते हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि इन्हें करने से जीवन में आने वाले सभी संकटों से भी छुटकारा मिल जाता है। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन कौन से उपायों को करना चाहिए।

सोमवार के दिन कर लें ये उपाय -

भगवान शिव की आराधना
भगवान शिव की सोमवार के दिन पूजा करने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसे में इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के पश्चात भगवान शिव को भी स्नान कराएं। फिर एक आसन पर बैठकर भगवान शिव का ध्यान करें। माना जाता है कि हर सोमवार को महादेव की आराधना करने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।

ये चीजें करें अर्पित
चंदन भगवान शिव को बेहद प्रिय है, ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव को स्नान करने के पश्चात चंदन अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें ही, बिल्व पत्र,धतूरा, अक्षत और दूध में गंगाजल मिलाकर भी अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन शिव का अभिषेक करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, साथ ही भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते है।

इन मंत्रों का जाप करें

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन मंत्र जाप किया जाता है। इसके तहत इस दिन 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शंकर की विशेष कृपा मिलती है। सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाना भी अत्यंत लाभदायी माना जाता है।

इन चीजों का भोग लगाएं

वैसे तो भगवान शिव के संबंध में मान्यता है कि वे धतूरा, बिल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं, अत: उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष मिठाई की जरूरत नहीं होती। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भगवान शिव को घी, शक्कर, गेंहू के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना शुभ माना जाता है, और भोग लगाने के बाद धूप, दीप अर्पित करें और फिर आरती करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से भक्तों के संकट जल्द दूर हो जाते हैं।


सोमवार के दिन ये करें दान

दान का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में सोमवार के दिन सफेद रंग का विशेष महत्व है। इसका कारण ये है कि सफेद रंग को चंद्र से जोड़कर देखा जाता है, वहीं सोमवार का दिन जहां चंद्र देव का माना गया है वहीं इसके कारक देव भगवन शिव हैं। जिसके चलते इस दिन सफेद रंग की खाद्य सामग्री दान करना लाभदायी माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है और घर में सुख-शांति आती है। मान्यता के अनुसार सोमवार के दिन इन चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपनी विशेष कृपा भक्त पर बरसाते हैं।

Story Loader