2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2020 : माता लक्ष्मी को पसंद हैं ये खास चीजें, आज शाम पूजन के दौरान लगाएं ये प्रसाद

दिवाली की पूजा में प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका....

3 min read
Google source verification
Diwali 2020: The Favorite Holy offerings of goddess lakshmi,Diwali 2020: The Favorite Holy offerings of goddess lakshmi

Diwali 2020: The Favorite Holy offerings of goddess lakshmi,Diwali 2020: The Favorite Holy offerings of goddess lakshmi

धन धान्य की देवी माता लक्ष्मी का विशेष पर्व दिवाली है। ऐसे में हर कोई इस दिन देवी मां को प्रसन्न करने की कोशिश करता है, ताकि उसे उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके। सनातन धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपावली एक खास त्यौहार है। दिवाली में घरों की साफ,सफाई की जाती है साथ ही दीप जलाए जाते हैं। दिवाली में माता लक्ष्मी की पूजा काफी खास होती है, माना जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी आपके घर आती हैं। इसलिए द्वार पर भी रंग से देवी के पैरों की छाप एवं शुभ चिन्ह बनाये जाते हैं।

पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को भोग में कई तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं। दिवाली के अवसर पर माता लक्ष्मी साक्षात घर में वास करती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए उनकी पूजा करने के साथ ही उनके पसंद का प्रसाद भी उन्हें अर्पित करना चाहिए। दिवाली की पूजा में प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तो आइए जानते हैं माता लक्ष्मी के पसंदीदा प्रसाद के बारे में...

1. मखाना
माता लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल (मखाना) बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि मखाना जल में कठोर आवरण के अन्दर बढ़ता है। जैसे माता लक्ष्मी जल से प्रकट हुई थी, उसी प्रकार मखाना भी जल के अन्दर से ही उत्पन्न होता है। और जल में ही पलता और बढ़ता है। ऐसा बताया जाता है कि मखाना भी सागर मंथन के समय उत्पन्न हुआ था। जैसे सागर मंथन के समय माता लक्ष्मी प्रकट हुईं थी। इसलिए मखाना हर प्रकार से शुद्ध और पवित्र माना जाता है। मखाने का इस्तेमाल यज्ञ और हवन आदि में भी किया जाता है।

2. बताशा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताशे, मखाने और नारियल ये तीनों चीजें चंद्रमा से संबंधित वस्तुएं हैं। और चंद्रमा को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है। और चंद्रमा से संबंध होने के कारण बताशे भी माता लक्ष्मी को प्रिय हैं। यही कारण है कि दीपावली के अवसर पर बताशे और चीनी के खिलौने माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं।

3. सिंघाड़ा
सिंघाड़ा भी माता लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में एक है। और यह भी जल में पैदा होता है। सिंघाड़ा मौसमी फल है और सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है।

4. श्रीफल
माता लक्ष्मी का एक नाम 'श्री' भी है। और नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। तथा मखाने की तरह यह भी कठोर आवरण से ढका रहता है। इस कारण यह शुद्ध और पवित्र रहता है। माता लक्ष्मी को नारियल के लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से माता प्रसन्न होती हैं।

5. हलवा, चावल की खीर और सफेद मिठाई
माता लक्ष्मी को शुद्ध देशी घी का हलवा, चावल की खीर और सफेद मिठाई भी बहुत पसंद हैं। ऐसी मान्यता है कि दीपावली की रात को हलवा, खीर और घर की बनी मिठाई का भो लगाने से माता लक्ष्मी उस जातक अत्यंत प्रसन्न होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक दीपावली के बाद प्रति शुक्रवार को अगली दीपावली तक हलवा का भोग माता लक्ष्मी को लगाता है। और प्रत्येक अमावस्या का खीर का भोग माता को लगाता है। उसे इस संसार में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

6. खील और चीनी के खिलौने
माता लक्ष्मी को दीपावली के अवसर पर खील और चीनी के खिलौने अवश्य ही चढ़ाने चाहिए। दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा में चावल नहीं चढ़ाने चाहिए। दीपावली की रात को माता को खील, बताशे और चीनी के खिलौने अर्पित करने से माता शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

7. गन्ना
माता लक्ष्मी के हाथी ऐरावत को गन्ना बहुत प्रिय है।दीपावली के दिन माता लक्ष्मी को गन्ना अर्पित करने से उनके हाथी ऐरावत बहुत प्रसन्न रहते हैं। अपने हाथी को प्रसन्न देखकर माता लक्ष्मी उस जातक को धन से संपन्न कर देती हैं।

8. अनार
फलों में माता लक्ष्मी को अनार बहुत ही प्रिय है। इसलिए माता की पूजा के समय दीपावली में अनार का होना आवश्यक है।

9. पान
माता लक्ष्मी को पान भी बहुत पसंद है। इसलिए पूजा के अंत में माता को मीठा और शहद से भरा पान जरुर चढ़ाएं।

Story Loader