16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ : विश्व कल्याण की भावना से हवन कुंड में अर्पित की आहुतियां

जयपुर. आगरा रोड ग्रीन पार्क कॉलोनी के पंचमुखी हनुमान मंदिर में हो रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शुक्रवार को सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित की। यजमानों ने गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां प्रदान कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान देश को सशक्त और विकसित बनाने की कामना […]

Google source verification

जयपुर. आगरा रोड ग्रीन पार्क कॉलोनी के पंचमुखी हनुमान मंदिर में हो रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शुक्रवार को सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने वेद मंत्रों के साथ आहुतियां अर्पित की। यजमानों ने गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां प्रदान कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान देश को सशक्त और विकसित बनाने की कामना के साथ विशिष्ट मंत्रों से भी आहुतियां भी दी गई। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से आई सात सदस्य की टोली ने यज्ञ संपन्न कराया। आगरा रोड सहित जयपुर की विभिन्न कॉलोनियों के लोगों ने आहुतियां दी। महाआरती के साथ यज्ञ का विश्राम हुआ। शाम को प्रज्ञा पुराण कथा और राष्ट्र जागरण दीप यज्ञ होगा। शनिवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी।