scriptआदित्यनाथ योगी और मायावती पर शनि तो प्रियंका गांधी और नरेंद्र मोदी पर मंगल का है ज्यादा प्रभाव, जानिए किस नेता की है क्या राशि | Yogi Adityanath, Mayawati, Priyanka Gandhi, Narendra Modi Zoidac Sign | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

आदित्यनाथ योगी और मायावती पर शनि तो प्रियंका गांधी और नरेंद्र मोदी पर मंगल का है ज्यादा प्रभाव, जानिए किस नेता की है क्या राशि

Zodiac Sign: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) एक ही राशि के जातक हैं। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा अध्यक्ष मायावती शनि देव की प्रिय राशियों के जातक हैं।

Feb 10, 2022 / 12:57 pm

Laveena Sharma

rashi, yogi adityanath, priyanka gandhi, rashifal, akhilesh yadav, mayawati, narender modi,

भारतीय राजनीति के ये लोकप्रिय चेहरे जानिए किस राशि के हैं जातक

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों के बारे में बताया गया है। हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। कहते हैं जिस ग्रह का जैसा स्वभाव होता है वैसा ही स्वभाव संबंधित राशि के व्यक्ति का होता है। जैसे मंगल से प्रभावित लोग साहसी, निडर और बातचीत करने में माहिर होते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी में ये झलक देखने को मिलती है। बता दें कि इन दोनों ही नेताओं की राशि वृश्चिक है। वहीं शनि से प्रभावित राशि के लोग गंभीर, विचारशील, व्यवहारिक और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। योगी आदित्यनाथ और मायावती के व्यक्तित्व में ये झलक देखने को मिलती है। बता दें ये दोनों ही शनि के स्वामित्व वाली राशियां कुंभ और मकर राशि के जातक हैं।

नरेंद्र मोदी: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितम्बर 1950 में हुआ था। इनकी जन्म राशि वृश्चिक है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। ज्योतिष अनुसार इस राशि के जातक निडर, बुद्धिमान, मेहनती, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले, संकल्पवान और दूरदर्शी होते हैं। ये किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।

योगी आदित्यनाथ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 में हुआ था। इनकी जन्म राशि कुंभ है। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इस राशि के लोगों पर शनि ग्रह का सबसे ज्यादा प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक अत्याधिक मेहनती, कर्म पर भरोसा करने वाले, अधिक सोचने वाले, संतुष्ट, आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इन्हें एकाकी जीवन जीना ज्यादा पसंद होता है।

अखिलेश यादव: इनका जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में हुआ था। इनकी जन्म राशि मिथुन है। इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस राशि के जातक सामाजिक, मिलनसार और मजाकिया स्वभाव के होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये विचारशील, गंभीर और दुनिया की चिंताओं को समझने वाले होते हैं। ये खुद को हमेशा नई जानकारियों से अपडेट रखते हैं।

मायावती: बसपा की अध्यक्ष मायावती का जन्म 15 जनवरी 1956 में हुआ था। इनकी जन्म राशि मकर है। इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। इस राशि के जातक विवेक बुद्धियुक्‍त, विचारशील, व्‍यावहारिक बुद्धि वाले होते हैं। सहनशीलता, धैर्य और स्थिर प्रवृत्ति इन्‍हें बड़ा संगठन खड़ा करने में मदद करती है। ये थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले होते हैं।

प्रियंका गांधी: प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 में दिल्ली में हुआ था। इनकी जन्म राशि वृश्चिक है। इस राशि के लोग निडर, साहसी , गंभीर, जिद्दी, भावुक, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और संकल्पवान होते हैं। ये जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

यह भी पढ़ें

पैदाइशी लीडर होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, ये राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / आदित्यनाथ योगी और मायावती पर शनि तो प्रियंका गांधी और नरेंद्र मोदी पर मंगल का है ज्यादा प्रभाव, जानिए किस नेता की है क्या राशि

ट्रेंडिंग वीडियो