scriptValentine’s Day Special: अगर करने जा रहे हैं किसी को प्रपोज तो जान लें ये जरूरी बातें | Valentine Day 2022 remember these important things while you proposing | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Valentine’s Day Special: अगर करने जा रहे हैं किसी को प्रपोज तो जान लें ये जरूरी बातें

Propose Day And Valentine Day 2022: अगर इस वेलेंटाइन किसी को करने जा रहे हैं प्रपोज तो सबसे पहले जान लें उसका नेचर और पसंद-नापसंद। जिससे आपको आपके काम में सफलता प्राप्त होने के चांस बढ़ जाएं।

Feb 08, 2022 / 04:08 pm

Laveena Sharma

valentine_day_2022.jpg

Valentine’s Day Special: अगर करने जा रहे हैं किसी को प्रपोज तो जान लें ये जरूरी बातें

वेलेंटाइन डे स्पेशल: वेलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू हो चुका है। प्यार करने वालों के लिए ये दिन किसी त्योहार से कम नहीं होते। कई जातक किसी से अपने प्यार का इजहार करने के लिए इसी समय को चुनते हैं। तो अगर आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो उससे पहले उसके बारे में कुछ जरूरी बातें अवश्य जान लें। जिससे आपको सकारात्मक जवाब हासिल हो सके। क्योंकि हर व्यक्ति का अपना अलग स्वभाव और पसंद-नापसंद होती है। आप अपने पार्टनर की राशि से जान सकते हैं कि उन्हें क्या चीजें अच्छी लगती हैं।

मेष राशि: इस राशि की लड़कियां काफी मासूम होती हैं। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये अपने पाार्टनर से ईमानदारी और सच्चे प्यार की उम्मीद करती हैं। अगर आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने जा रहे हैं तो अपने दिल की बात खुलकर बिना घुमाए फिराए इन्हें कह दें। किसी चीज का दिखावा न करें। तो आपको सफलता मिलने के ज्यादा चांस रहेंगे।

वृषभ राशि: इस राशि की लड़कियों के लिए प्यार काफी अहमियत रखता है। ये एक रोमांटिक लव पार्टनर की उम्मीद करती हैं जो इनके लिए कुछ न कुछ खास करता रहे। तो ऐसे में अगर आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने जा रहे हैं तो जितना हो सके उन्हें स्पेशल फील कराएं।

मिथुन राशि: इस राशि की लड़कियां चंचल स्वभाव की होती हैं। इन्हें इंप्रेस करना उतना आसान नहीं होता। इनका दिल आप इन्हें स्पेशल फील कराकर ही जीत सकते हैं। अगर आपका लव पार्टनर इस राशि का है तो आपको हर समय कुछ न कुछ उनके लिए खास करते रहना होगा।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां शांत स्वभाव की होती हैं। ये काफी इमोशनल भी होती हैं। अगर आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप बेहद सरल तरीके से इन्हें प्रपोज करिए। शांति से अपने दिल की बात कह दीजिए।

सिंह राशि: इस राशि की लड़कियां ईमानदार, भावुक और मेहनती होती हैं। ये अपने पार्टनर से वफादारी की उम्मीद करती हैं। अगर इन्हें आप प्रपोज करने जा रहे हैं तो बिना किसी संकोच के इनकी आंखों में आंखें डालकर अपने प्यार का इजहार कर दें।

कन्या राशि: ये काफी भावुक होती हैं। जब कोई सच्चे मन से इन्हें चाहता है तो उसके लिए इनका दिल तुरंत पिघल जाता है। ये चाहती हैं कि इनका लव पार्टनर उन्हें दिल से प्यार करे और उनसें कभी झूठ न बोले। तो अगर आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने जा रहे हैं तो साफ-साफ अपने प्यार का इजहार कर दें। झूठ का बिल्कुल भी सहारा न लें।

तुला राशि: इस राशि की लड़कियों के लिए प्यार किसी भी चीज से बढ़कर होता है। जो व्यक्ति इनसें सच्चे मन से प्यार करता है उसे ये तुंरत हां कह देती हैं। इसलिए इस राशि की लड़कियों को जब प्रपोज करने जा रहे हैं तो जितना हो सके इन पर प्यार लुटाएं।

वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियां काफी गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। इन्हें कब कौन सी बात बुरी लग जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। साथ ही ये बहुत ही बुद्धिमान भी होती हैं तुरंत सामने वाले की मन की बात जान लेती हैं। अगर इस राशि की लड़की को प्रपोज करने जा रहे हैं तो अपनी बात खुलकर इनके सामने रख दें।

यह भी पढ़ें

मंगल का मकर राशि में गोचर: 5 राशि वालों पर मां लक्ष्मी की बरसने वाली है कृपा

मकर राशि: इस राशि की लड़कियां कोई भी निर्णय सोच समझकर लेती हैं। ये किसी भी चीज को लेकर जल्दी से हां नहीं कहतीं। इन्हें एक ऐसे साथी की तलाश रहती है जो बहुत अधिक बुद्धिमान और समझदार हो। इनकी हर बात को समझे। तो अगर इस राशि की लड़की से अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो अपने मन की बात कहकर फैसला इन पर छोड़ दें। कभी भी इनके ऊपर हावी होने की कोशिश न करें।

कुंभ राशि: इस राशि की लड़कियां दिल की साफ और नरम दिल की होती हैं। इन्हें ऐसे ही लोग पसंद आते हैं जो शांत स्वभाव के, समझदार और दूसरों की मदद करने वाले हों। तो ऐसे में अगर आप इन्हें प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो अपनी सोच बड़ी रखें। इनसें बिल्कुल भी चालाकी न करें और इन्हें बोलने का मौका दें।

मीन राशि: इस राशि की लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं और अपने पार्टनर से भी भरपूर रोमांस की उम्मीद करती हैं। ये प्यार के आगोश में पूरी तरह से डूब जाती हैं। अगर आप इस राशि की लड़की को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो एक रोमांटिक डेट की योजना बनाएं। कुछ अलग अंदाज से इन्हें प्रपोज करें।
यह भी पढ़ें

बेहद बुद्धिमान और प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं इस राशि के लोग, भारत के ये दो पॉलिटीशियन भी हैं इसी राशि के जातक

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Valentine’s Day Special: अगर करने जा रहे हैं किसी को प्रपोज तो जान लें ये जरूरी बातें

ट्रेंडिंग वीडियो