मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। मिथुन जातकों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा। किसी भी काम को सावधानी से करें। कार्यस्थल पर आपको दुश्मनों से सावधान रहना होगा। यात्रा में धन हानि हो सकती है। किसी करीबी से धोखा मिलने के आसार रहेंगे।
तुला राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। तुला वालों पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है। हालांकि तुला वालों के लिए शनि की दशा उतनी खराब नहीं होती। क्योंकि ये शनि की उच्च राशि है। इस राशि वालों पर शनि देव मेहरबान रहते हैं।
धनु राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं। धनु वालों पर इस समय शनि की साढ़े साती चल रही है। आने वाले समय में आपके कष्ट कुछ कम हो सकते हैं। क्योंकि शनि की दशा का आप पर आखिरी चरण चल रहा है। इस चरण में शनि देव कुछ न कुछ अच्छे परिणाम देते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की प्रबल संभावना है।
मकर राशि: शनि देव इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। वर्तमान में आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। जो अमूमन सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। इस दौरान आपको हर काम में सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक तंगी का सामना तक करना पड़ सकता है।