video: अमरनाथ की वादी में आध्यात्म और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम, कई हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा
भगवान अमरनाथ की वादी में इन दिनों आध्यात्म और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम नजर आ रहा है। जहां पहाड़ की दुर्गम ऊंचाई को श्रद्धालु पार कर बाबा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं जगह-जगह तिरंगा इन श्रद्धालुओं के हौसले बढ़ा रहा है। बाबा की राह में चल रहे हर व्यक्ति का सिर अपने राष्ट्र ध्वज के आगे झुक रहा है।