script..तो थम जाएंगे भारतीय रेलवे के पहिये! बड़े आंदोलन की तैयारी | Western Railway Employees Union Protest Ratlam Division demonstrate Locomotive Care Centre Diesel Shed | Patrika News
रतलाम

..तो थम जाएंगे भारतीय रेलवे के पहिये! बड़े आंदोलन की तैयारी

वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ( Western Railway Employees Union ) रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में आज सुबह 7:30 बजे लोकोमोटिव केयर सेंटर ( Locomotive Care Center ) डीजल शेड में आक्रोश से भरा प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर नियमित दो महीने से […]

रतलामJun 19, 2024 / 04:17 pm

Faiz

Western Railway Employees
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ( Western Railway Employees Union ) रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्व में आज सुबह 7:30 बजे लोकोमोटिव केयर सेंटर ( Locomotive Care Center ) डीजल शेड में आक्रोश से भरा प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर नियमित दो महीने से अधिक समय से कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और तानाशाही रवैया से कर्मचारी काफी भयभीत हैं। इसे लेकर आज लोकोमोटिव केयर सेंटर पर प्रदर्शन रखा गया।
प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने वक्तव्य में बताया कि, पहले कर्मचारियों का केडर 1500 से अधिक रहता था। आज वो सिमट कर 800 से 900 कर्मचारी ही रह गए हैं। उसके बाद इलेक्ट्रिकल लोको का शेड्यूल भी यहां हो रहा है। कर्मचारी अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं पर उसके बाद भी कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह यूनियन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिलाया है कि, अब इस तरह के कृत्य किए गए तो बहुत जल्दी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ जाएगा।
यह भी पढ़ें- href="https://www.patrika.com/dhar-news/bhojshala-asi-survey-90-days-25-feet-depth-reveal-secrets-curtain-is-about-to-be-lift-from-bhojshala-history-18782332" target="_blank" rel="noopener">Bhojshala ASI Survey : 25 फीट की गहराई ने उगले राज, भोजशाला के इतिहास से उठने वाला है पर्दा

तो आगे होगा बड़ा आंदोलन

इसके बाद मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारोट ने अपने वक्तव्य में कहा कि कर्मचारियों को 4 सीट सस्पेंड जैसी हरकतें वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। इसे यूनियन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों के हित में फैसला नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा और इसके लिए कर्मचारी एकजुट रहें।
यह भी पढ़ें- डैम का पानी सूखने पर दिखी एक कार, अंदर से निकले देवर-भाभी के कंकाल, दोनों 4 महीने से थे लापता

प्रदर्शन में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बता दें कि इस प्रदर्शन में मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, सहायक मंडल मंत्री हरीश चंदवानी, सहायक संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी और हेतराम वैष्णोई ने अपने वक्तव्य रखें। इस मौके पर मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी यातायात शाखा उपाध्यक्ष मनीष जोशी, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, अध्यक्ष राजेश माथुर, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, सचिव भूपेंद्र गुर्जर, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, दिनेश छापरी, ओमप्रकाश मीणा, जीत मल मीणा के अलावा भारी संख्या में डीजल शेड के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindi News / Ratlam / ..तो थम जाएंगे भारतीय रेलवे के पहिये! बड़े आंदोलन की तैयारी

ट्रेंडिंग वीडियो