scriptVande Bharat: 3 बड़े शहरों की बल्ले-बल्ले ! इन रूटों पर जल्द चलेगी ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’ | Vande Bharat Sleeper Train' will run between Delhi-Mumbai-Ratlam | Patrika News
रतलाम

Vande Bharat: 3 बड़े शहरों की बल्ले-बल्ले ! इन रूटों पर जल्द चलेगी ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-रतलाम-मुंबई और दूसरी दिल्ली से कोलकाता के बीच चलाई जाएगी। 16-16 कोच की इन वंदे भारत ट्रेनों को चलाने के पहले सितंबर के महीने में ट्रायल किया जाएगा।

रतलामAug 16, 2024 / 12:46 pm

Astha Awasthi

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन अगले साल से चलेगी। सबसे ज्यादा डिमांड वाला रूट होने के कारण रेलवे पहली स्लीपर वंदे भारत को इसी रूट पर चलाई जाएगी। सीजन का समय हो या नहीं, नई दिल्ली से रतलाम होते हुए मुंबई और दिल्ली रूट पर यात्रियों को बर्थ मिलना मुश्किल रहता है।
सबसे खास बात यह भी है कि वर्तमान में जो सिटिंग श्रेणी की वंदे भारत इंदौर सहित देश में चलाई जा रही है, उसकी ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी 1128 सीटें बनी हुई है। इस वजह से भी दिल्ली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत को रतलाम होकर चलाने की उम्मीद है।
Vande Bharat Sleeper Train

दिल्ली से कोलकाता के बीच भी चलेगी

बताया जा रहा है कि स्लीपर श्रेणी की दो वंदे भारत दिसंबर के अंत तक तैयार हो जाएंगी। उनमें से एक दिल्ली-रतलाम-मुंबई और दूसरी दिल्ली से कोलकाता के बीच चलाई जाएगी। 16-16 कोच की इन वंदे भारत ट्रेनों को चलाने के पहले सितंबर के महीने में ट्रायल किया जाएगा।
उसके बाद अगले वर्ष जनवरी से इन ट्रेनों को संबंधित रूट पर चला दिया जाएगा। नई दिल्ली-रतलाम-मुंबई रेल मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन चलाने के पहले रतलाम रेल मंडल में नागदा से लेकर गोधरा तक के सेक्शन में तेजी से रख-रखाव का कार्य चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे ने दी बड़ी राहत ! वंदे भारत, शताब्दी-हमसफर में सफर करने वालों की बल्ले-बल्ले


चल रहा है काम

कई सेक्शन में ब्लॉक लेकर भी काम किए जा रहे है। यहां तक की जहां अधिक कर्व है, उनको समाप्त या कम किया जा रहा है। रेलवे का उद्देश्य दिसंबर के पहले पूरे सेक्शन को पहले 160 किमी प्रति घंटा व इसके बाद 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलने योग्य बनाना है।

Hindi News/ Ratlam / Vande Bharat: 3 बड़े शहरों की बल्ले-बल्ले ! इन रूटों पर जल्द चलेगी ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेन’

ट्रेंडिंग वीडियो