8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रतलाम

हथियारों के सौदागरों पर पुलिस का एक्शन, पांच पिस्टल और एक देशी कट्टा जब्त

Police action on arms dealers: रतलाम में अवैध हथियारों के सौदागरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पांच पिस्टल और एक देशी कट्टे के साथ दो जिंदा राउंड के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

रतलाम

image

Akash Dewani

Feb 02, 2025

Police action on arms dealers: रतलाम में अवैध हथियारों के सौदागरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पांच पिस्टल और एक देशी कट्टे के साथ दो जिंदा राउंड के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी है। बदनावर क्षेत्र से आकर ये बदमाश जिले में अवैध हथियार खपाते थे और यहां के लोग इन्हें ऊंचे दामों पर बेच देते।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि अवैध हथियारों को खरीदने और बेचने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमें बनाई हुई है। बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान और उनकी टीम को 31 जनवरी को सूचना मिली की कुछ बाहर के लडक़े टोल नाका के आसपास अवैध हथियार बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हंै। सूचना पर टीम ने टोल नाके के आसपास मुखबीर सूचना की तस्दीक के लिए प्राइवेट वाहन से पहुंचकर निगरानी की। इंतजार के बाद दो लडक़े पैदल चलकर पहुंचे। वहां पर पहले से उपस्थित दो व्यक्तियों से मिलकर लेन-देन की बातचीत कर एक-दूसरे को कुछ देते दिखाई दिए। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये जब्त हुआ इनसे
पुलिस ने आरोपी गणेश पिता छोटूलाल वसुनिया (19) निवासी ग्राम खंडीगारा थाना कानवन जिला धार से मैग्जिन लगी एक पिस्टल, एक देशी कट्टा व पेंट की जेब में रखे दो जिंदा राउंड, मोहित पिता कंवरलाल पाटीदार (24) निवासी ग्राम करवड़ थाना पेटलावद से मैग्जिन लगी एक पिस्टल, एक नाबालिक आरोपी से मैग्जिन लगी एक पिस्टल जब्त की। इनके साथी महेश पिता प्रकाश भंवर (18) निवासी जेतपाड़ा थाना बिलपांक को भी गिरफ्तार किया।