scriptसीएम योगी आदित्यनाथ रामपुर के डीएम को करेंगे सम्मानित, इस तारीख को मिलेगा राज्य पुरस्कार | CM Yogi Adityanath will honor DM of Rampur | Patrika News
रामपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ रामपुर के डीएम को करेंगे सम्मानित, इस तारीख को मिलेगा राज्य पुरस्कार

Rampur News: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की मेहनत रंग ला रही है। अब उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में रामपुर को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाने के लिए दिया जाएगा।

रामपुरNov 30, 2023 / 01:38 pm

Mohd Danish

CM Yogi Adityanath will honor DM of Rampur
Rampur Crime Today: रामपुर को अभिनव पहल मिशन समर्थ 2.0 के लिए राज्य पुरुस्कार मिलेगा। 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह सम्मान दिया जायेगा। सम्मान पुनर्वास सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को दिया जाएगा। इससे पहले भी रविंद्र कुमार मांदड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं।
3 दिसम्बर को दिया जाएगा पुरस्कार
रामपुर में जिलाधिकारी के प्रयासों से दिव्यांगजनों को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करायी जा रही हैं। इसके लिए सरकारी योजनाओं के साथ ही कई बार मिशन समर्थ-2, जिसे जिला प्रशासन ने जन सहयोग के माध्यम से चलाया हुआ है। उससे भी दिव्यांगजनों की मदद की जा रही है। जिलाधिकारी के यह कार्य शासन स्तर तक सराहे जा रहे हैं। अब उन्हें राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने को शासन स्तर पर गठित समिति द्वारा चयनित किया गया है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण का समारोह डाक्टर शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अटल आडोटोरियम में तीन दिसंबर को सुबह नौ बजे होगा।
यह भी पढ़ें

बिजनौर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने पति और सास-ससुर पर लगाया हत्या का आरोप

मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीएम रामपुर रविंद्र कुमार मांदड़ को सम्मानित करेंगे। संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग रणजीत सिंह के अनुसार रामपुर पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला बन गया है, जिसके लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को यह पुरस्कार दिया जाएगा। मालूम हो कि पूर्व में डीएम को केंद्र सरकार द्वारा जल प्रहरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं सिविल सर्विसेज डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

Hindi News/ Rampur / सीएम योगी आदित्यनाथ रामपुर के डीएम को करेंगे सम्मानित, इस तारीख को मिलेगा राज्य पुरस्कार

ट्रेंडिंग वीडियो