
रामपुर। रामपुर में कांग्रेस पार्टी की जमीनी नेत्री व पूर्व कांग्रेस सांसद रहीं बेगम नूरबानो को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाधी की तरफ से बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। दरअसल सोनियां गांधी ने नवाब खानदान की बेगम नूरबानो को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की सलाहकार समति का सदस्य मनोनीत किया है।
बेगम नूरबानो को ये ज़िम्मेदारी मिलने पर जिले के कांग्रेसियों में उत्साह है। वहीं बेगम नूरबानो फिलहाल इस ज़िम्मेदारी को लेकर कुछ कहना नही चाहतीं।
बता दें कि 2 दिन पूर्व उनको उत्तर प्रदेश कांग्रेस के क्रियावन समिति का सदस्य भी बनाया गया था। अब सोनिया गांधी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है। जिसमें पूर्व सांसद बेगम नूर बानो को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सदस्य बनाया है।
पूर्व सांसद बेगम नूर बानो इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं । इससे पूर्व झारखंड प्रदेश की प्रभारी भी रही हैं।
वह लोगों के बीच बनी रहती हैं। लाकडाउन के दौरान भी उन्होंने घर पर रहकर गरीब लोगों की काफी मदद की। इसके अलावा अनलॉक होने पर गरीब मजलूम लोगो के घरों पर भी जाकर उनको जरुरत की चीज़े उपलब्ध कराई हैं।
Published on:
09 Sept 2020 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
