scriptराजस्थान की इस झील की बिपररॉय ने भरी थी झोली…पढ़े पूरी खबर | Patrika News
राजसमंद

राजस्थान की इस झील की बिपररॉय ने भरी थी झोली…पढ़े पूरी खबर

गोमती नदी से आए पानी ने झील का बढ़ाया था 15 फीट जलस्तर
बिपरजॉय तूफान के चलते गढ़बोर में हुई थी रिकार्ड बारिश
पिछले साल मानसून की नाममात्र की बारिश के बावजूद छलकी थी झील

राजसमंदJun 19, 2024 / 11:35 am

himanshu dhawal

पिछले साल बिपरजॉय तूफान के चलते चली थी गोमती नदी

राजसमंद. गोमती नदी के चलने से पिछले साल आज ही के दिन राजसमंद झील का जलस्तर करीब 20 फीट पहुंचा था। गोमती नदी के चलने से झील में एक दिन 15 फीट पानी की आवक हुई थी। राजसमंद झील से शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है। पिछले साल जून माह में झील का जलस्तर 4.50 फीट ही रह गया था। 18 जून को बिपरजॉय तूफान के चलते गढबोर में सुबह से बारिश का दौर शुरू हुआ, इससे रामदरबार सुबह 5 बजे छलक गया था। यहां से पानी जनवाद, साथिया, गोमती, अमलियार, मुराना, धानीन, पड़ासली, आरवाड़ा, बामनटुकड़ा, मेहरड़ा, धायला, केलवा, खटामला, पर्वतखेड़ी और छापरखेड़ी होते गोमती नदी झील में पहुंची थी। इससे झील में पानी की आवक तेजी से बढ़ी। गोमती नदी का वेग 4-5 फीट के बीच चल रहा था। इसके कारण पिछले साल 19 जून तक झील में करीब 15 फीट पानी की आवक होने से झील का जलस्तर करीब 20 फीट पहुंच गया था।
राजस्थान के इस शहर के जिला कलक्टर भी नहीं दे रहे ध्यान…पढ़े पूरा मामला

पिछले साल अगस्त में छलकी थी झील

राजसमंद झील 2017 में 44 साल बाद छलकी थी। इसके पश्चात 2021 में झील में पानी की आवक हुई, लेकिन झील का जलस्तर 20 फीट कभी नहीं पहुंचा। पिछले साल बिपरजॉय के चलते हुई तेज बारिश के झील में अच्छी आवक होने से झील का जलस्तर 20 फीट पहुंचा था। इसके बाद अगस्त माह में झील छलकी थी।

रिकॉर्ड तोड़ हुई थी बारिश

सिंचाई विभाग के जानकारों के अनुसार पिछले साल 17 जून से 18 जून शाम 5 बजे तक पूरे जिले में जमकर बारिश हुई थी। जिले के आमेट में 9.16 इंच, भीम में 4.41, देलवाड़ा 2.04, देवगढ़ 12.97, गढ़बोर 17.58, खमनोर 3.25, केलवाड़ा 11.41, कुंवारिया 3.66, नाथद्वारा में 3.66, रेलमगरा 2.83 और राजसमंद 7.08 इंच बारिश हुई थी।

Hindi News/ Rajsamand / राजस्थान की इस झील की बिपररॉय ने भरी थी झोली…पढ़े पूरी खबर

ट्रेंडिंग वीडियो