scriptMP Election 2023: भोजपुर के प्रत्याशियों ने किया सबसे ज्यादा खर्च, सांची में सबसे कम खर्च | Election expenditure in the assembly constituencies of Raisen district, see a report | Patrika News
रायसेन

MP Election 2023: भोजपुर के प्रत्याशियों ने किया सबसे ज्यादा खर्च, सांची में सबसे कम खर्च

विधानसभा चुनाव लड़ने वाले जिले के प्रत्याशियों ने जमा किया 15 नवंबर तक का ब्योरा

रायसेनNov 24, 2023 / 01:49 pm

Manish Gite

bhojpur-vidhan-sabha.png

 

रायसेन विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव खर्च का लेखा जोखा जिला कोषालय अधिकारी के पास जमा कराया है। 15 नवंबर तक जमा किए गए खर्च के ब्योरे के अनुसार जिले की चारों विधानसभाओं में सबसे ज्यादा खर्चीला चुनाव भोजपुर के प्रत्याशियों ने लड़ा, जबकि सबसे कम खर्च में सांची के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इन दोनों विधानसभाओं में प्रत्याशियों की संख्या 12-12 थी।

 

जमा किए गए खर्च के आंकड़ों पर गौर करें तो चारों विधानसभाओं में सभी 39 प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा खर्च उदयपुरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने किया है। उन्होंने तीसरे चरण की रिपोर्ट में 21 लाख 33 हजार 395 रुपए का खर्च बताया है। जबकि सबसे कम राशि 09 लाख 50 हजार 853 रुपए में सांची से कांग्रेस प्रत्याशी जीसी गौतम ने चुनाव लड़ा है। यानी सबसे कम और सबसे ज्यादा राशि खर्च करने वाले प्रत्याशी कांग्रेस से ही हैं। जबकि सिलवानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह ने 12 लाख 62 हजार 180 रुपए में तो भोजपुर से सुरेंद्र पटवा ने 15 लाख 66 हजार 671 रुपए में चुनाव लड़ा।

 

हालांकि यह अंतिम रिपोर्ट नहीं है। चौथे चरण का लेखा जोखा प्रत्याशियों को मतगणना के बाद जमा करना है, लेकिन उसमें कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। क्योंकि 15 नवंबर की शाम से प्रचार बंद हो गया था।

 

MP Election 2023: भाजपा-कांग्रेस के 42 प्रत्याशियों ने चुनाव में लगा दिए 15 करोड़ रुपए
mp election 2023 खूब पैसा बहाया, फिर भी चुनाव हारे, जानिए भोपाल की सातों सीटों का हाल

भोजपुर विधानसभा

राजकुमार पटेल कांग्रेस 15,90,212
सुरेंद्र पटवा भाजपा 15,66,671
कमलेश उइके गण सुरक्षा पार्टी 1,92,050
गुन्देश कुमार खांबरा जय लोक पार्टी 18,900
नयनतारा आजाद समाज पार्टी 15,000
मोनू अखंड भारत पार्टी 1,80,288
अनिल कुमार खरे निर्दलीय 3,22,938
चंदन सिंह निर्दलीय 6,66,000
फूल कुमार प्रजापित निर्दलीय 2,79,900
मनोज कुमार चौबे निर्दलीय 10,000
मनोज चौहान निर्दलीय 10,000
सीमा पोर्ते निर्दलीय 3,16,981

 

सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करने वालों को ऐसे ट्रैक करेगा चुनाव आयोग

सांची विधानसभा

जीसी गौतम कांग्रेस 9,50,853
प्रभुराम चौधरी भाजपा 15,41,282
सूरजपाल सिंह बहुजन समाज पार्टी 2,20,217
अम्रत बाबू नरवरे गण सुरक्षा पार्टी 17,730
उदयभान सिंह भारतीय गण वार्ता पार्टी 37,699
भाई मुशीलाल पब्लिक पॉ. पार्टी 19,000
राजन जनता कांग्रेस 5,500
गोवर्धन जाटव निर्दलीय 5,000
चरण सिंह निर्दलीय 2,20,500
जगत सिंह निर्दलीय 2,92,200
भीकम सिंह निर्दलीय 2,09,000
मनोज अहिरवार निर्दलीय 2,34,200

 

MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव के 4 दिनों में ही उड़ा दिए 40 लाख रुपए

उदयपुरा विधानसभा

देवेंद्र सिंह पटेल कांग्रेस 21,33,395
नरेंद्र शिवाजी पटेल भाजपा 15,18,831
कढोरी लाल बसपा 16,085
बाबू लाल चौधरी आजाद समाज 1,72,851
विनोद सिंह जेपीजनता दल 10,380
नरेंद्र सिंह पटेल निर्दलीय 10,620
महेंद्र कुमार धाकड़ निर्दलीय 94,132

 

चाय के साथ बिस्किट भी गिनकर खिलाएंगे नेताजी, बैंड-बाजों पर भी रहेगी नजर

सिलवानी विधानसभा

देवेंद्र पटेल कांग्रेस 21,04,250
रामपाल सिंह भाजपा 12,62,180
तलत खान आजाद समाज 22,150
नरेंद्र सिंह गोगपा 1,26,500
देवेंद्र निर्दलीय 39,000
ठाकुर प्रदीप सिंह निर्दलीय 10,000
मनोज निर्दलीय 1,22,534

Hindi News/ Raisen / MP Election 2023: भोजपुर के प्रत्याशियों ने किया सबसे ज्यादा खर्च, सांची में सबसे कम खर्च

ट्रेंडिंग वीडियो