scriptPM Modi MP Visit : मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, खास है कारण, जाने शेड्यूल | PM Modi MP Visit Prime Minister Narendra Modi coming Sanchi to attend buddhism religious 72nd Mahabodhi Festival know schedule | Patrika News
रायसेन

PM Modi MP Visit : मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, खास है कारण, जाने शेड्यूल

PM Modi MP Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही सांची में होने जा रहे एक बड़े धार्मिक महोत्सव में शिरकत करने आ रहे हैं। यह महोत्सव बौद्ध धर्म से जुड़ा एक धार्मिक महोत्सव है। इसमें देश-विदेश से बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान बुद्ध के दो प्रसिद्ध अनुयायियों की अस्थियों के दर्शन करने आ रहे हैं।

रायसेनSep 03, 2024 / 04:21 pm

Faiz

PM Modi MP Visit
PM Modi MP Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी इस बार रायसेन जिले के विश्व पर्यटन स्थल सांची में नवंबर माह में होने जा रहे 72वें महाबोधि महोत्सव में शामिल होंगे। श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी के प्रमुख और लंकाजी टेम्पल जापान के संघ नायक वंगाल उपतिस्स नायक थेरो ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें सांची में आयोजित विशेष महोत्सव में आने का आमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। सांची में चेतियागिरी विहार की वर्षगांठ के अवसर पर श्रीलंका सांची केंद्र की महाबोधि सोसायटी और मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इस दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

पीएम मोदी को थेरो ने किया आमंत्रित

महाबोधि महोत्सव का आयोजन कराने वाले श्रीलंका महाबोधि सोसाइटी के प्रमुख और लंकाजी टेंपल जापान संघ के नायक थेरो बीते दिनों पीएम मोदी से मिले थे। उन्होंने भगवान बुद्ध के दो प्रसिद्ध अनुयायी सारिपुत्र और महामोग्गलान के अस्थि कलश को थाईलैंड उपरांत भारत आने और सांची तक के कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया। यही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी को विश्व नेता बताया। संघ नायक थेरो ने कहा कि पीएम मोदी शांति संदेश देने के साथ विश्व के लोकप्रिय नेता है। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्द बौद्ध भिक्षु और लेखक अनागरिक धर्मपाल का पासपोर्ट भी प्रधानमंत्री मोदी दिखाया। इसी के साथ उन्हें सांची में होने वाले 72वें महाबोधि महोत्सव में आने का आमंत्रण दिया। इस आमंत्रण को पीएम मोदी ने स्वीकार करते हुए महोत्सव में आने का आश्वासन दिया। बता दें कि, यह महोत्सव इस साल 24-25 नवंबर तक मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana के बाद इस योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

क्यों खास है ये महोत्सव?

यह महाबोधि महोत्सव सांची में हर साल नवंबर के आखिरी रविवार को आयोजित होता है। इस महोत्सव की शुरुआत साल 1952 में नवंबर के आखिरी रविवार को हुई थी, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी शामिल हुए थे। तभी से हर साल नवंबर के आखिरी रविवार को यह उत्सव मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस आयोजन के दौरान देशी-विदेशी पर्यटक बौद्ध दर्शन और परंपरा के साथ ही मध्य प्रदेश की लोक संस्कृति का आनंद उठाते है। महोत्सव का आयोजन महाबोधि सोसायटी ऑफ श्रीलंका सांची सेंटर और मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में सांची में चेतियागिरी विहार की वर्षगांठ के अवसर पर किया जाता है।

Hindi News/ Raisen / PM Modi MP Visit : मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी, खास है कारण, जाने शेड्यूल

ट्रेंडिंग वीडियो