scriptMP Crime News : पुराने विवाद के चलते जीजा ने साले की झोपड़ी में लगाई आग, बेटी की झुलसने से हुई मौत | Due to old dispute, brother-in-law set fire to brother-in-laws hut, daughter died of burns | Patrika News
रायसेन

MP Crime News : पुराने विवाद के चलते जीजा ने साले की झोपड़ी में लगाई आग, बेटी की झुलसने से हुई मौत

Raisen Crime News : एमपी के रायसेन से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां जीजा ने साले की झोपड़ी में आग लगा दी। आग में झुलसने से साले की बेटी की मौत हो गई।

रायसेनFeb 26, 2024 / 05:44 pm

Himanshu Singh

raisen_crime_news.jpg

मध्यप्रदेश से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जीजा और साले के विवाद में लड़की की मौत हो गई। पुराने विवाद के चलते जीजा ने साले की झोपड़ी में आग लगा दी। लेकिन उसी समय साले की बेटी अंदर ही मौजूद थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रायसेन के बरेली थाना के ग्राम जामगढ़ की है। रामू राठौर अपने साले राजेश के यहां आया था। रामू और उसकी पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसके कारण वह मायके में रहा रही थी। इसी बात को लेकर जीजा-साले में विवाद हो गया। गुस्साए जीजा रामू ने साले राजेश की झोपड़ी में आग लगा दी। घटना के वक्त राजेश की सात साल की बेटी अंजली झोपड़ी के अंदर मौजूद थी। आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह जल गई, उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राजेश ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें – Crime News : ममेरा भाई बना जान का दुश्मन, विवाद के दौरान चाचा और भतीजी पर बरसाई गोलियां
बरेली थाना प्रभारी का कहना है कि साले राजेश का अनुसार जीजा रामू ने झोपड़ी में आग लगाई है। रामू की पत्नी ससुराल छोड़कर मायके में रह रही है। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। राजेश की रिपोर्ट के बाद रामू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hindi News/ Raisen / MP Crime News : पुराने विवाद के चलते जीजा ने साले की झोपड़ी में लगाई आग, बेटी की झुलसने से हुई मौत

ट्रेंडिंग वीडियो