scriptदीपावली से ठीक पहले Zomato कर्मचारी हड़ताल पर, फूड डिलीवरी प्रभावित | Zomato workers on strike: Food delivery affected just before Diwali | Patrika News
रायपुर

दीपावली से ठीक पहले Zomato कर्मचारी हड़ताल पर, फूड डिलीवरी प्रभावित

जोमैटो की फूड डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। इससे डिलीवरी प्रभावित हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डिलीवरी शुल्क कम करने के विरोध में डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया।

रायपुरOct 22, 2022 / 04:15 pm

CG Desk

Zomato Delivery Agent Arrested For Molesting Girl in Pune arrested

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के कर्मचारियों ने दीपावली के ठीक पहले कंपनी को बड़ा झटका दिया है। जोमैटो की फूड डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। इससे डिलीवरी प्रभावित हो गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डिलीवरी शुल्क कम करने के विरोध में डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया। और देवेंद्र नगर महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के पीछे प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की हड़ताल से रायपुर के होटलों से फूड डिलीवरी बुरी तरह से प्रभावित हो गई।

फूड डिलीवरी करने वालों ने आरोप लगाया है कि किग सिस्टम जब से कंपनी लाई है, तब से हमारी अर्निंग कम हो गई है। पेट्रोल के दाम भी बढ़ गए हैं। पहले प्रति किलोमीटर ये 10 रुपए देते थे, लेकिन इन्होंने पैसे बढ़ाने की जगह पैसे घटाकर प्रति किलोमीटर 6-7 रुपए कर दिया है।

ऐसे में हमारी कमाई नहीं हो पा रही है। पहले 5 घंटे में जो अर्निंग होती थी वो आज 10 घंटे में भी नही हो पा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगे कंपनी पूरी नहीं करती है, तो वे काम ठप्प करके प्रदर्शन करते रहेंगे।

Hindi News/ Raipur / दीपावली से ठीक पहले Zomato कर्मचारी हड़ताल पर, फूड डिलीवरी प्रभावित

ट्रेंडिंग वीडियो