script25 हजार कांवड़ियों के साथ गुढ़ियारी से यात्रा कल, पूर्व मंत्री मूणत ने दूसरे राज्य से बुलाए कलाकार | Yatra from Gudhiyari tomorrow with 25 thousand kanwariyas | Patrika News
रायपुर

25 हजार कांवड़ियों के साथ गुढ़ियारी से यात्रा कल, पूर्व मंत्री मूणत ने दूसरे राज्य से बुलाए कलाकार

Saawan 2023 : सावन माह के आखिरी दिन भगवान भोले नाथ की भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

रायपुरAug 26, 2023 / 12:12 pm

Kanakdurga jha

25 हजार कांवड़ियों के साथ गुढ़ियारी से यात्रा कल, पूर्व मंत्री मूणत ने दूसरे राज्य से बुलाए कलाकार

25 हजार कांवड़ियों के साथ गुढ़ियारी से यात्रा कल, पूर्व मंत्री मूणत ने दूसरे राज्य से बुलाए कलाकार

Saawan 2023 : सावन माह के आखिरी दिन भगवान भोले नाथ की भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा 27 अगस्त को गुढ़ियारी से सुबह नौ बजे निकलेगी, जो पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ मंदिर के पास समाप्त होगी। जहां कांवड़ यात्रा में शामिल 25 हजार कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। इस भव्य कांवड़ यात्रा में बनारस की झांकी, ओडिशा का नर्तक दल आकर्षण का केंद्र रहेगा।
यह यात्रा भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

पूर्व मंत्री मूणत ने बताया कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से शुरू होगी। यहां से पवित्र गंगाजल भरकर से हज़ारों की संख्या में भक्त निकलेंगे। यात्रा गुढ़ियारी से प्रात: 9:00 बजे पहाड़ी
चौक, कर्मा चौक, तेलघानी नाका ब्रिज, संत कबीर

चौक, अग्रसेन चौक,

सारथी चौक, लाखे नगर

चौक, सुंदर नगर चौक होते हुए महादेव घाट पहुचेंगी।

जहां श्रद्धालुओं द्वारा एक-एक कर जलाभिषेक कर
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेंगे।

यह भी पढ़ें : केबल बिछाने के नाम पर खोद दी सड़कें, शिवसेना ने निगम प्रशासन पर लगाया ये आरोप

यात्रा में हाथी, घोड़ा व बग्गी भी होंगे शामिल
मूणत ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ओडिशा और बनारस के लोक कलाकार शामिल होंगे, जो भगवान भोलेनाथ के रौद्र रूप का प्रदर्शन करेंगे। इन कलाकारों के साथ भगवान भोलेनाथ के गण और मां काली की विशेष झांकी निकलेगी। इसके अलावा यात्रा में डीजे, धुमाल के अलावा हाथी, घोड़ा और बग्गी कांवड़ियों के साथ चलेंगे।

Hindi News / Raipur / 25 हजार कांवड़ियों के साथ गुढ़ियारी से यात्रा कल, पूर्व मंत्री मूणत ने दूसरे राज्य से बुलाए कलाकार

ट्रेंडिंग वीडियो