29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेशनल हाइवे पर आवागमन हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाया टोल टैक्स, अब देने होंगे इतने रूपए एक्सट्रा

NHAI increased toll tax: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों के लिए आवागमन महंगा होने वाला है। टोल टैक्स के रूप में 5 फीसदी राशि अधिक चुकाना होगा। यानि कार व अन्य छोटे वाहनों के लिए 20 रुपए तक अधिक टैक्स देना होगा।

2 min read
Google source verification
NHAI

NHAI

NHAI increased toll tax: राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वालों के लिए आवागमन महंगा होने वाला है। टोल टैक्स के रूप में 5 फीसदी राशि अधिक चुकाना होगा। यानि कार व अन्य छोटे वाहनों के लिए 20 रुपए तक अधिक टैक्स देना होगा। इसके अलावा बड़े वाहनों की टोल दरोें में भी इजाफा किया गया है। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इससे रायपुर-बिलासपुर हाइवे समेत राज्य के 19 टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नई टोल दरें लागू होंगी।

टोल दरों में 5 से 7 फीसदी तक बढ़ोतरी
रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में नेशनल हाईवे से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों के टैरिफ कीमतों में 5 रुपए और 60 रुपए की बढ़ोतरी करते हुए टोल टैक्स रेंज में 5 से 7 फीसदी का इजाफा किया गया था। वर्तमान में हाइवे पर 2.19 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। ऐसे में 1 अप्रैल 2023 से नई दरें लागू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस रैली के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मशाल जलाते समय झुलसे कई कार्यकर्ता, दो की हालत गंभीर

इन टोल नाका में बढ़ेगा रेट
एनएच- 43 (नया NHx®) बड़ाईगुड़ा, जगदलपुर
एनएच -130 भोजपुरी, बिलासपुर
एनएच- 130 चोटिया, कटघोरा शिवनगर
एनएच- 6 (पुराना 53) चुईपाली, छत्तीसगढ़/ओडिसा सीमा
एनएच- 6 ढांक, छत्तीसगढ़/ओडिसा सीमा
एनएच- 6 दुर्ग बाईपास (धमदानका) दुर्ग बाईपास
एनएच- पुराना 43 (नया एनएच 30) जगतारा, धमतरी कांकेर खंड
एनएच- 6 (पुराना 53) खारुन (एमओआरटीएच) रायपुर - दुर्ग
एनएच- 6 (पुराना 53) कोसा नाला (एमओआरटीएच) रायपुर - दुर्ग फोरलेन
एनएच- 53 कुम्हारी छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर दुर्ग खंड
एनएच- 53 लाखोली, रायपुर-आरंग
एनएच- 130 लिम्हा
एनएच- 53 मंदिर हसौद, आरंग
एनएच- 43 (नया हृ॥30) मशोरा
एनएच- 49 मुदिपार, बिलासपुर
एनएच- 200 (पुराना 130) नांदघाट ब्रिज
एनएच- 43 पचीरा सूरजपुर अम्बिकापुर
एनएच- 49 (पुराना एनएच 200) पाराघाट, कोलकाता से मुंबई ईसी
एनएच-6 ठाकुरटोला (दुर्ग बाईपास का अंत)

भोजपुरी-टोल नाका में इतना किराया
वाहन एक तरफ वापसी यात्रा मासिक पास जिले के वाहन
कार/जीप 95 145 3235 50
हल्के माल वाहक 155 235 5230 80
बस/ट्रक 330 495 10955 165
मीडियम माल वाहन 360 540 11950 180
हेवी मालवाहक 515 775 17175 260
हैवी ट्रेलर 625 940 20910 315

31 मार्च की आधी रात से नई दरें लागू
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर स्थिति भोजपुरी टोल प्लाजा को टोल बढ़ोतरी को लेकर सूचना दी गई है। कहा गया है कि 31 मार्च 2023 की रात से टोल टैक्स की नई दरें प्रभावी हो जाएंगी, जो 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लागू होंगी। जगदलपुर, बदायगुड़ा, कटघोरा के मूढ़ीपार नाका पर टोल रेट्स में बढ़ोतरी होने जा रही है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग