scriptRavan Dahan 2024: धु-धु कर जला रावण का पुतला! WRS कॉलोनी में 101 फीट तो रावणभाठा में 60 फीट ऊंचे रावण का दहन | Ravana's effigy burnt to ashes! Burning of 101 feet high Ravana in WRS Colony | Patrika News
रायपुर

Ravan Dahan 2024: धु-धु कर जला रावण का पुतला! WRS कॉलोनी में 101 फीट तो रावणभाठा में 60 फीट ऊंचे रावण का दहन

Ravan Dahan 2024: रायपुर के डब्ल्यूआरएस और रावणभाठा मैदान में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। राजधानी में सबसे ऊंचा 101 फीट का रावण डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दहन किया गया।

रायपुरOct 12, 2024 / 08:10 pm

Love Sonkar

Ravan dahan 2024
Ravan Dahan 2024: रायपुर के डब्ल्यूआरएस और रावणभाठा मैदान में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। राजधानी में सबसे ऊंचा 101 फीट का रावण डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में दहन किया गया। यहां मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले की ऊंचाई भी 85-85 फीट के पुतले का भी दहन किया गया।
Ravan dahan 2024
TRILOCHAN_MANIKPURI
Ravan dahan 2024
इसी तरह रावणभाठा (भाठागांव) में 60 फीट रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट का दहन किया गया।

रावणभाठा मैदान में 60 फीट का रावण

Ravan dahan 2024
TRILOCHAN_MANIKPURI
Ravan dahan 2024
सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावणभाठा में जबलपुर की टीम के द्वारा भव्य आतिशबाजी के साथ रावण का 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। वही मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले 55-55 फीट के पुतले भी धु-धु कर जले।

बीटीआई ग्राउंड में भव्य आतिशबाज़ी

खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। यहां सिर्फ रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके साथ ही बलौदाबाजार की टीम द्वारा भव्य आतिशबाजी की गई।

छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान

छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति के द्वारा 45 फीट रावण का पुतला जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के 30 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। कोलकाता के कलाकार स्पेशल इफेक्ट के साथ आतिशबाजी की गई। छत्तीसगढ़ी संस्कृति कार्यक्रम रंग झरोखा की प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया।
Ravan Dahan 2024

Hindi News / Raipur / Ravan Dahan 2024: धु-धु कर जला रावण का पुतला! WRS कॉलोनी में 101 फीट तो रावणभाठा में 60 फीट ऊंचे रावण का दहन

ट्रेंडिंग वीडियो