2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

श्री राम मंदिर बूढ़ापारा के शताब्दी महोत्सव में हुआ राम जानकी विवाह, देखें Video

सहकार महर्षि पंडित वामनराव लाखे द्वारा Raipur के बूढ़ापारा में 1925 में स्थापित श्रीराम मंदिर में शताब्दी वर्ष पर​ किया जा रहा रामकथा का आयोजन

Google source verification

Video : छत्तीसगढ़ में सहकारिता के जनक सहकार महर्षि पंडित वामनराव लाखे द्वारा रायपुर के बूढ़ापारा में 1925 में स्थापित श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) में शताब्दी वर्ष पर​ रामकथा (Ram Katha) का आयोजन किया जा रहा है। चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) प्रतिपदा 30 मार्च को शुरू हुए महोत्सव में 1 अप्रैल को सुबह भगवान राम का अभिषेक पूजन हुआ। इसके बाद रामकथा में शशांक देशपांडे की सुमधुर वाणी में विश्वामित्र का राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को मांगना, ताड़का वध, मां गंगा की उत्पत्ति, राम जानकी विवाहोत्सव (Ram Janaki Vivah) और श्रीराम परशुराम संवाद प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें : संसद सत्र के बाद 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह