31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वसूली का अड्डा बना नया बस स्टैंड… पार्किंग ही नहीं, अब एंट्री पर भी शुल्क, अफसर को लिखित शिकायत का इंतजार

10 मिनट फ्री पार्किंग का बोर्ड भी जो पत्रिका के अभियान अभियान के बाद लगाया गया था, वह भी अब पर्किंग संचालकों ने हटा दिया है। साथ ही अब तक निगम ने भी यहां पार्किंग के तय शुल्क और 10 मिनट फ्री पार्किंग का बोर्ड नहीं लगाया है, जिसके चलते लोगों को इसके निर्धारित शुल्क की जानकारी भी नहीं हो पाती। निगम के अधिकारियों को अवैध वसूली की जानकारी होने के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है।

2 min read
Google source verification
isbt_raipur.jpg

राजधानी का नया बस स्टैंड, भाठागांव वसूली का अड्डा बना हुआ है और नगर निगम के अफसर लिखित शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। बस स्टैंड में किसी परिचित को लेने जाओ या छोड़ने जाओ, चाहे एक मिनट रुको या 2 घंटे, पार्किंग वाले नियमों को ताक पर रखकर लोगों से पूरे दिन के हिसाब से पार्किंग शु्ल्क वसूल रहे हैं।

10 मिनट फ्री पार्किंग का बोर्ड भी जो पत्रिका के अभियान अभियान के बाद लगाया गया था, वह भी अब पर्किंग संचालकों ने हटा दिया है। साथ ही अब तक निगम ने भी यहां पार्किंग के तय शुल्क और 10 मिनट फ्री पार्किंग का बोर्ड नहीं लगाया है, जिसके चलते लोगों को इसके निर्धारित शुल्क की जानकारी भी नहीं हो पाती। निगम के अधिकारियों को अवैध वसूली की जानकारी होने के बाद भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है।

विरोध करने पर गुंडागर्दी
यदि कोई इसका विरोध करता है तो पार्किंग वाले गुंडागर्दी पर उतर आते हैं। साथ ही बिना शुल्क दिए जाने नहीं देते। परिवार लेकर आने वाले आमजन को मजबूर होकर शुल्क देना पड़ता है।

शिकायत के लिए कोई संपर्क सूत्र तक नहीं
अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में दूसरे शहरों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी लोग यहां आते हैं। उनके साथ ऐसी घटनाएं होती हैं तो वह शिकायत भी नहीं कर पाते। न ही बस स्टैंड में शिकायत के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर लगा है। इसलिए यात्रियों की समस्या जिम्मेदारों तक नहीं पहुंच पाती है और न इन पर कुछ कार्रवाई हो पाती है।

यह है नियम
बस स्टैंड में नियमतः 10 मिनट तक पार्किंग नि:शुल्क है। साथ ही 2 घंटे तक आधा और उसके बाद पूरे दिन का शुल्क लिया जाना है। लेकिन नगर निगम को जानकारी होने के बावजूद अब तक इस परिसर में नि:शुल्क का बोर्ड नहीं लगाया गया है।

इस संबंध में अब तक किसी कि लिखित शिकायत नहीं आई है, अगर आई तो कार्रवाई की जाएगी।
- मयंक चतुर्वेदी, आयुक्त, नगर निगम

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग