scriptPublic Holiday: अक्टूबर में मौज ही मौज! 8 के बाद लगातार 3 दिन की और छुट्टी, बंद रहेंगे बैंक, दफ्तर, स्कूल | Public Holiday: School and bank holidays from 7 to 13 and 20, 27, 31 October | Patrika News
रायपुर

Public Holiday: अक्टूबर में मौज ही मौज! 8 के बाद लगातार 3 दिन की और छुट्टी, बंद रहेंगे बैंक, दफ्तर, स्कूल

Public Holiday 2024: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार रहेगी, ऐसे में कई दिन तक बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

रायपुरOct 07, 2024 / 02:52 pm

Khyati Parihar

Public Holiday
Public Holiday: अक्टूबर का महीना इस बार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खासा खुशियों से बीत रहा है। इस महीने कई महत्वपूर्ण त्यौहार आने के कारण स्कूलों में छुट्टियां लगी हुई है। सरकारी कैलेंडर की मानें तो अक्टूबर महीने में कुल 12 दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसमें शनिवार और रविवार भी (Public Holiday) शामिल हैं। बता दें कि अक्टूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर था।
दरअसल, अक्टूबर माह में कई दिन स्कूल, बैंक और अन्य सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे। यदि आप छुट्टियों में कई घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है, क्योंकि इस महीने काफी सारी छुट्टियां पड़ने वाली है। आइए जानते हैं कि इस महीने में कितनी छुट्टी रहने वाली है….

दशहरा में लगातार 8 दिनों की छुट्टी

Public Holiday: स्कूलों में दशहरा की छुट्टियां आज 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही इस संबंध में आदेश जारी किया जा चुका है। दशहरा अवकाश 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा। इसके बाद 13 अक्टूबर को रविवार है, वहीं इसके पहले 6 अक्टूबर को भी रविवार है। इस प्रकार दशहरा में कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में 2024-25 शिक्षा सत्र में कुल 64 दिन की छुट्टियां होगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचानालय के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग ने भी अवकाश की घोषणा कर दी है।
Public Holiday
यह भी पढ़ें

School Holiday: बड़ी खुशखबरी! इस तारीख से शुरू होगी लगातार 7 दिनों की छुट्टी, जानिए वजह?

Public Holiday: अक्टूबर में छुट्टियों की लिस्ट

अक्टूबर माह में 10 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 11 अक्टूबर को दुर्गा नवमी, 12 अक्टूबर को विजयादशमी, 13 अक्टूबर को रविवार, 20 अक्टूबर को रविवार, 27 अक्टूबर को रविवार और 31 अक्टूबर को दीपावली है।

छुट्टियों का कार्यक्रम

दीपावली: स्कूल 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक बंद रहेंगे।
शीतकालीन अवकाश: 23 से 28 दिसंबर 2024 तक छह दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा।
गर्मी की छुट्टियां: 1मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

Diwali 2024 Date: इस साल कब है दिवाली

5 दिन चलने वाला दिवाली का पर्व 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यह 3 नवंबर तक चलेगा। दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर पर्व समाप्त होता है। दीपावली, लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर (Diwali 2024 Date) को इस साल होगी।

Hindi News / Raipur / Public Holiday: अक्टूबर में मौज ही मौज! 8 के बाद लगातार 3 दिन की और छुट्टी, बंद रहेंगे बैंक, दफ्तर, स्कूल

ट्रेंडिंग वीडियो