scriptCG News: दुर्ग-भिलाई में बनेगा ऑडिटोरियम, सीएम साय ने की घोषणा, 23 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन | Durg-Bhilai, Bhoomi Pujan done for works worth Rs 23 crores | Patrika News
रायपुर

CG News: दुर्ग-भिलाई में बनेगा ऑडिटोरियम, सीएम साय ने की घोषणा, 23 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

CG News: दुर्ग-भिलाई दोनों शहरों में अलग-अलग ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुयमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम आवास के बहाने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को भी घेरा।

रायपुरSep 28, 2024 / 03:52 pm

Love Sonkar

CG news
CG News: प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद किसी गैर राजनीतिक कार्यक्रम में पहली बार पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने शहर के लिए बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने विधायक गजेंद्र यादव की मांग पर इंदिरा मार्केट में मल्टीलेबल पार्किंग, साइंस कॉलेज के सामने जीई रोड से रेलवे स्टेशन तक कैनाल रोड निर्माण, नयापारा-चंडी मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण और दुर्ग-भिलाई दोनों शहरों में अलग-अलग ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम आवास के बहाने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि 5 साल तक गरीब घर से वंचित रहे, जबकि उनकी सरकार केवल शहरों में ही हर माह 5 हजार घर तैयार कर गरीबों को दे रही है।
यह भी पढ़ें: CG News: दुर्गवासियों को बड़ी सौगात, 22 करोड़ ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेँगे सीएम साय…

मुख्यमंत्री ने इससे पहले नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लगभग 23 करोड़ के विभिन्न निर्माण व विकाय कार्यों के लिए भूमिपूजन किया और मठपारा के कबड्डी मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया। इसमें साय ने 8 माह के कार्यकाल के कामों का ब्यौरा रखा और जनता की जरूरतों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवास से वंचित गरीब को आवास दिलाने के संकल्प के साथ सत्ता संभाली थी। इसे पूरा करते हुए 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र ने 8 लाख 46 हजार 932 आवासों के लिए राशि दे दी है। इन आवासों का काम भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 क्विंटल धान, 3100 रुपए क्विंटल कीमत और दो साल के बकाया बोनस का वादा पूरा किया गया। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है।

योजनाओं की गूंज देशभर में

सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से विकास के कार्य हो रहे हैं, वह ऐतिहासिक है। यहां की योजनाओं और कामों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। अन्य प्रदेशों से सांसद इसकी सराहना करते हैं। पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल भ्रष्टाचार में बीता। अब सुशासन का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री करीब पौन घंटे विलंब से पहुंचे, लेकिन कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
भाजपा के कार्यकर्ताओं और विभिन्न संस्था संगठनों के लोगों ने मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया। महिलाओं ने मुयमंत्री पर फूल बरसाए। रास्ते में चंडी मंदिर जाकर मुयमंत्री ने पूजा अर्चना की।

Hindi News / Raipur / CG News: दुर्ग-भिलाई में बनेगा ऑडिटोरियम, सीएम साय ने की घोषणा, 23 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

ट्रेंडिंग वीडियो