Crime: ओरापियों ने महिलाओं से भी की मारपीट
बताया जाता है कि छोटू और दीपक मुख्य आरोपी है। उन्हीं ने दूसरे युवकों को मारपीट करने के लिए बुलाया था। पूरा मामला साइंस सेंटर के पास सेक्टर 8 का बताया जा रहा है। यहां मोहल्ले वालों ने दुर्गा पंडाल लगाया है।
(Crime) गुरुवार की शाम करीब 5 बजे टेंट वालों से विवाद हो गया।
इसके बाद आरोपी युवक जिम के 15-20 युवकों लेकर पहुंच गया।
(Navratri 2024) फिर जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने समिति वालों के साथ महिलाओं से भी मारपीट की। फिर घटना स्थल से भाग निकले।
पुलिस की मौजूदगी में चले लाठी डंडे
Crime: घटना की शिकायत पर डॉयल 112 की टीम मौके पहुंच गई थी। इस दौरान युवक उत्पात मचा रहे थे। सिपाही ने वीडियो बनाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों की संख्या अधिक थी। इसके बाद सभी भाग निकले। बाद में पीड़ित विधानसभा थाने पहुंचे, तो एफआईआर में देरी हुई। रात करीब 12 बजे अपराध दर्ज किया गया। वहीं ओरापियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।