CG latest weather updates: Video: नवतपा के आखिरी दिन आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, लुढक़ा तापमान, भीषण गर्मी से मिली राहत
4 मई मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री मुंगेली में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। 5 मई बुधवार को राजधानी में बादल (Monsoon Update 2024) छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 डिग्री और 30 डिग्री के आसपास रह सकता है।
Monsoon Update 2024: तेज हवा के साथ बारिश का असर
ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा (Monsoon Update 2024) के आसार बन रहे है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है। मंगलवार को भैयाथान 30, पाली, तमनार 20, कोटा में 10 एमएम बारिश हुई।