5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG News: ये गांधी जो हिंदी में ‘गांधी’ भी नहीं लिख सकता… मंत्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

CG News: मंत्री विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि ये वो गांधी है जो गोमांस खाता है। हम भी गांधी का सम्मान करते हैं, लेकिन इस गांधी का नहीं, जिसकी भूमिका देश के लिए नकारात्मक है।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा कांग्रेस और राहुल गांधी के पक्ष में नारे लगाने के बारे में पूछे जाने पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं कि आप किस गांधी की बात कर रहे हैं, इस गांधी की जो हिंदी में ‘गांधी’ भी नहीं लिख सकता।

Read more: CG Rahul Gandhi: ऐश्वर्या का उदाहरण देते थके राहुल गांधी ने मीडिया पर दे दी राय, CG CM बोले – गलत बात

CG News: एक गांधी था, जिसने इस देश की गरीबी देखी तो कपड़े उतार दिए और गरीबों की तरह रहने लगा, गरीबों की तरह खाने लगा। बकरी का दूध पीने लगा। वो गांधी या ये गांधी? ये गांधी छुट्टियां मनाने थाईलैंड जाता है। आखिर हमें गांधी का चरित्र भी तो देखना हैं। वो गांधी गाय की पूजा करता था। ये वो गांधी है जो गोमांस खाता है। हम भी गांधी का सम्मान करते हैं, लेकिन इस गांधी का नहीं, जिसकी भूमिका देश के लिए नकारात्मक है।