scriptCG Election Result 2023 Highlight : 10 बिंदुओं में समझिए कांग्रेस कैसे हारी… | Patrika News
रायपुर

CG Election Result 2023 Highlight : 10 बिंदुओं में समझिए कांग्रेस कैसे हारी…

Chhattisgarh Election Analysis : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे में कल भाजपा को 54 सीट और कांग्रेस को 34 सीट मिली। एक तरफ जहां भाजपा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी में हार की मायूसी छा गई। कांग्रेस के हारने की बड़ी वजह को आप इन 10 बिंदुओं में समझिए –

रायपुरDec 04, 2023 / 12:07 pm

Kanakdurga jha

congress_lost_in_cg_.jpg
Chhattisgarh Election Winners : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे में कल भाजपा को 54 सीट और कांग्रेस को 34 सीट मिली। रायपुर के 7 में भाजपा का शानदार कमबैक रहा। रायपुर के पश्चिम, दक्षिण और उत्तर में भाजपा ने भारी बहुमत दर्ज कर कांग्रेस को मात दिया। बृजमोहन अग्रवाल 67000 से ज्यादा वोट से महंत रामसुंदर दास को पछाड़ा। बता दें कि, बृजमोहन अग्रवाल 8 वीं बार भारी बहुमत से जीते है। इधर पश्चिम से राजेश मूणत और उत्तर से पुरंदर मिश्रा ने भी 40 हजार से वोट से अपनी जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें

Chhattisgarh Election Winners List : महिलाओं का दिखा दमखम, भाजपा से भावना बोहरा और रेणुका सिंह की बड़ी जीत



1. भाजपा महतारी वंदन योजना की घोषणा करने के साथ फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया। यह मतदाताओं को भाया।

2. भाजपा ने धान की खरीदी 23100 रु. में करने की घोषणा की थी। साथ ही एक मुश्त राशि देने का वादा किया था। इसने किसानों को प्रभावित किया।
3 ईडी की लगातार हो रही कार्रवाई और भ्रष्टाचारों के आरोपों में सरकार पूरी तरह घिरी नजर आईं।

4. कांग्रेस में टिकट वितरण के बाद असंतोष फैला। 4 कांग्रेस के कई बागी चुनाव मैदान में उतरे थे।
5. छत्तीसगढ़ में इस चुनाव 5 में दो क्षेत्रीय दलों का गठन हुआ, जिसने कांग्रेस का वोट काटने में अहम भूमिका निभाई।

6. भाजपा ने बढ़ते 6 अपराध को बड़ा मुद्दा बनाया था। खास कर शहरी क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला।
7. कांग्रेस ने शराबबंदी का वादा किया था। यह वादा पूरा 7 नहीं हो सका। इससे महिलाओं में नाराजगी थी।

8. कांग्रेस ने अनियमित 8 कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था। यह वादा भी पूरा नहीं हो सका। इसे लेकर भी नाराजगी थी।
9. कांग्रेस में समय-समय पर गुटबाजी भी देखने को मिली। ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर दिल्ली में विधायकों ने डेरा भी डाला।

10. भाजपा ने हिंदुत्व और धर्मांतरण को लेकर बड़ा दांव खेला 10 था। कांग्रेस इस लहर को सही तरीके से भांप नहीं पाईं।

Hindi News/ Raipur / CG Election Result 2023 Highlight : 10 बिंदुओं में समझिए कांग्रेस कैसे हारी…

ट्रेंडिंग वीडियो