scriptCG Crime: लव, सेक्स और धोखा.. 1 साल तक साथ रहे, अब युवती पुलिस से बोली— बॉयफ्रेंड ने किया रेप | Love, sex and betrayal.. stayed together for 1 year, now the girl told the police that her boyfriend raped her | Patrika News
रायगढ़

CG Crime: लव, सेक्स और धोखा.. 1 साल तक साथ रहे, अब युवती पुलिस से बोली— बॉयफ्रेंड ने किया रेप

CG Crime: रायगढ़ जिले में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया रहा।

रायगढ़Aug 25, 2024 / 03:42 pm

Shradha Jaiswal

raigarh rape
CG Crime: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को धरमजयगढ़ में स्थानीय युवती ने आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें

CG Rape Case: महिला की मिली अर्धनग्न लाश, 3 दिन पहले बलात्कार कर जिंदा जलाया

लगातार बनाता रहा शारीरिक संबंध

इसमें उसने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी प्रफुल्ल दास महंत (22 वर्ष) के गांव गई थी। उसी समय दोनों के बीच परिचय हुआ और फोन पर बातचीत शुरू हो गई। 27 नवंबर 2022 को प्रफुल्ल दास महंत ने युवती को कॉल कर घर के बाहर बुलाया और शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन शादी के वादे को टालता रहा। युवती के आवेदन पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया।
वहीं फरार आरोपी प्रफुल्ल दास महंत को उसके गांव पुसल्दा घरघोड़ा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।

Hindi News/ Raigarh / CG Crime: लव, सेक्स और धोखा.. 1 साल तक साथ रहे, अब युवती पुलिस से बोली— बॉयफ्रेंड ने किया रेप

ट्रेंडिंग वीडियो