
CG News: नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा के मेयर उम्मीद रहे जीवर्धन चौहान करीब 34 हजार से अधिक मतों से जीज दर्ज की। इसी तरह की बड़ी जीत पार्षद पद पर भी भाजपा को मिली। शहर के 48 वार्डों में भाजपा के 33 पार्षदों ने जीत दर्ज की। ऐेसे में यह तय माना जा रहा था कि सभापति भी भाजपा से ही बनेगा। 10 फरवरी सोमवार को सभापति चुनाव की तिथि तय की गई थी। सभापति निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई।
सुबह 11 से 12 बजे तक नामांकन जमा करना का समय निर्धारित था। इस निर्धारित समय के बीच भाजपा के पदाधिकारी व पार्षद पहुंचे और वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद निर्वाचित हुए डिग्री लाल साहू ने नामांकन दाखिल किया। इसी बीच कांग्रेस से सभापति उम्मीदवार बनाए गए वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू भी कांग्रेस पार्षदों के साथ नगर निगम पहुंचे।
यहां दोनों के नामांकन जमा होने के बाद स्क्रुटनी व नाम वापसी की प्रक्रिया की औपचारिता पूरी की गई। इसके बाद मतदान हुआ। मतदान में डिग्री लाल साहू को 39 मत मिले, जबकि कांग्रेस के लक्ष्मी नारायण साहू को मात्र 10 वोट ही मिले। कांग्रेस ने शहर के 12 वार्डों में जीत दर्ज की है, लेकिन सभापति उम्मीदवार को 10 वोट ही मिले। ऐसे में कांग्रेस के दो पार्षदों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की प्रबल संभावना है।
CG News: शहर में 48 वार्ड हैं। इसमें से भाजपा ने 33 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 12 वार्डों मेें जीत दर्ज की है। इसके अलावा दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार पार्षद पद पर जीत दर्ज किए हैं। वहीं एक वार्ड से बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की है।
ऐसे में यह कहा जा रहा है कि भाजपा के पूरे 33 पार्षदों ने भाजपा उम्मीदवार को सभापति के लिए वोट किया। इसके अलावा दोनों निर्दलीय व बसपा के पार्षद ने भी भाजपा का साथ दिया। इस तरह कुल वोटों की संख्या 36 हुई। वहीं एक वोट महापौर जीवर्धन चौहान का और कांग्रेस के दो वोट को मिला कर भाजपा के 39 वोट हुए।
नगर निगम में सभापति चुनाव के पूर्व सोमवार की सुबह महापौर जीवर्धन चौहान ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार सम्हालने के पूर्व मेयर कक्ष में पूजा अर्चना भी की गई। इस दौरान उनके परिजन भी शामिल थे।
Published on:
11 Mar 2025 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
