कोरबा. शहर में सुबह-सुबह आयकर के कार्रवाई की खबर के बाद हडक़ंप की स्थिति मच गई है। विभाग की यह कार्रवाई सुबह से ही प्रारंभ है जो दोपहर तक लगातार जारी थी, जो सूचना मिल रही है उसके अनुसार कोल, ट्रांसपोर्ट और निर्माण से जुड़े कारोबारी के यहां यह कार्रवाई की गई है।
बताया जा रहा है कि संबंधित के प्रदेश में स्थित सभी ठिकानों पर आयकर की टीम ने धावा बोला है। जिसमें रायपुर, कोरबा, बिलासपुर और रायगढ़ शामिल है। हलांकि ये कार्रवाई सर्वे है या छापा कोई खुलकर कुछ बोल नहीं रहा है। जहां पर ये कार्रवाई की जा रही है उस परिसर को बंद कर दिया गया है, किसी को अंदर जाने व अंदर से किसी को बाहर आने की अनुमति नहीं है।