bell-icon-header
प्रयागराज

प्रयागराज के साथ-साथ प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, योगी सरकार पर लगाएं गंभीर आरोप

प्रयागराज में कांग्रेस ने राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणि और प्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने प्रयागराज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आला अधिकारी सहित प्रदेश के अन्य नेता मौजूद रहें।

प्रयागराजSep 18, 2024 / 06:24 pm

Nishant Kumar

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रयागराज में कांग्रेस ने प्रदेश की सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने प्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार और फेक एनकाउंटर के आरोप लगाए हैं। इसके साथ-साथ कांग्रेस ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए थाना स्तर पर सुधार की मांग की है। कांग्रेस ने प्रदेश के बीजेपी के नेताओं पर राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। 

सिविल लाइन में जुटे कांग्रेस के नेता 

बुधवार की सुबह प्रदेश के प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर और अन्य जिलों के कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे। उन्होंने वहां प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। 
यह भी पढ़ें

ज्ञानवापी मामले में अखिलेश और ओवैसी को मिली कोर्ट से राहत

कांग्रेस सांसद ने लगाए आरोप 

प्रयागराज से कांग्रेस के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने प्रदेश की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से धराशायी हो चुकी है। हर थाने पर भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस फेक एनकाउंटर कर रही है। इन सभी एनकाउंटर की जांच होनी चाहिए। 

अयोध्या में भी प्रदर्शन

अयोध्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार पर हमला बोला। अयोध्या के साथ-साथ आजमगढ़ और झांसी में भी कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश की पुलिस व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है और जनता पुलिस के उत्त्पीडन से परेशान हो चुकी है।

Hindi News / Prayagraj / प्रयागराज के साथ-साथ प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, योगी सरकार पर लगाएं गंभीर आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.