scriptप्रयागराज में BJYM के प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, किडनैपिंग की भी कोशिश | Patrika News
प्रयागराज

प्रयागराज में BJYM के प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, किडनैपिंग की भी कोशिश

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्र पर जानलेवा हमला किया गया। सफारी सवार दो युवकों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं उनके ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया और अपहरण की कोशिश की गई। यह वारदात कर्नलगंज थाना क्षेत्र के ममफोर्डगंज इलाके बलरामपुर हाउस में हुआ। रोहित मिश्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

प्रयागराजJun 28, 2024 / 03:25 pm

anoop shukla

प्रयागराज में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा पर जानलेवा हमला हुआ है। सफारी से आए युवकों ने उनको दौड़ा-दौड़ाकर लात घूसों से पीटा। धारदार हथियार से हमला किया। सफारी चढ़ाने की कोशिश की। रोहित बच गए तो उनको कार में खींचकर किडनैपिंग की कोशिश की।वारदात गुरुवार देर रात 1.15 प्रयागराज की पॉश कालोनी बलरामपुर हाउस की है। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। कर्नलगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है। रोहित मिश्रा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
रोहित मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा-रात लगभग 1.15 मिनट पर मैं खाना खाकर टहलने निकला था। इसी दौरान सफेद रंग की सफारी गाड़ी मेरे ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। गाड़ी का नंबर- HR 26 ET 0813 है। मैंने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। लेकिन, इसके बाद सफारी से एक आदमी उतरकर मेरी तरफ दौड़ा। दूसरे ने गाड़ी से धारदार हथियार निकाल लिया। उसने मुझे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।इससे मेरा सिर फट गया। मेरे सिर से खून निकलने लगा। मैं जमीन पर गिर पड़ा। कार में लादकर ले जाने की कोशिश की। सफारी सवार लोगों ने तब भी मुझे पीटा। सिर से लेकर पैर तक मेरे ऊपर हमला किया। जब मैं होश में आया, तो मेरे गले में पड़ी चेन, पर्स गायब थे। पर्स में 2200 रुपए थे
अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
रोहित मिश्र ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह हमलावरों का पहचान नहीं पाए हैं। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। रोहित मूल रूप से सेनानी नगर करनपुर प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। रोहित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वह एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री भी रहे हैं। अगस्त 2021 में रोहित को भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।

Hindi News/ Prayagraj / प्रयागराज में BJYM के प्रदेश उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, किडनैपिंग की भी कोशिश

ट्रेंडिंग वीडियो